कब से किसानों को मिलेगा लगेगा KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

Kisan Credit Card: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2025 पेश करते वक्त किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए शॉर्ट टर्म लोन की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की बात कही थी, जिससे 7.75 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचेगा. सरकार का यह फरमान अगले वित्त वर्ष से लागू होने की संभावना है.  इंटरेस्ट में भी मिलेगी छूट Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि किसानों के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए कैबिनेट ने इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (Interest Subvention Scheme) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत तीन लाख रुपये तक का लोन लेने वाले किसानों को इंटरेस्ट में 1.5 परसेंट तक की छूट मिलेगी. इसके पीछे मकसद एग्रीकल्चर सेक्टर में पर्याप्त क्रेडिट फ्लो सुनिश्चित करना है. एक अधिकारी ने FE को बताया, "इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के लिए मूल्यांकन रिपोर्ट पर व्यय वित्त समिति विचार कर रही है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले वित्त वर्ष से KCC धारकों के लिए शॉर्ट टर्म क्रेडिट में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी." करोड़ों किसानों को होगा फायदा हालांकि, सूत्रों ने बताया कि फिलहाल हर KCC धारक के लिए औसत शॉर्ट टर्म क्रेडिट फ्लो लगभग 1.6 लाख रुपये है. यानी कि फिलहाल हर KCC धारक औसतन 1.6 लाख रुपये का लोन लेता है. देश में इस वक्त सक्रिय KCC की संख्या 7.71 करोड़ हैं, जिनमें मछली पालन और पशुपालन से जुड़े किसान भी शामिल हैं. इसके अलावा, पिछले साल जनवरी से RBI ने KCC के तहत बिना गारंटी लोन की लिमिट भी 1.6 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के अपने बजट भाषण में कहा था, "KCC 77 मिलियन किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को शॉर्ट टर्म लोन देता है. संशोधित इंटरेस्ट सबवेंशन योजना (MISS) के तहत KCC के जरिए लिए गए लोन की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी." कृषि मंत्रालय की संशोधित इंटरेस्ट सबवेंशन योजना (MISS) के तहत, KCC धारक वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए 7 परसेंट ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को अतिरिक्त 3 परसेंट की छूट मिलती है, जिससे प्रभावी दर ब्याज दर घटकर 4 परसेंट रह जाती है. कैसे करें किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई?  आप चाहे तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइटपर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं या अपने किसी नजदीकी शाखा में जा सकते हैं. यहां से आपको पहले किसान कार्ड के लिए फॉर्म लेना होगा.  इसके बाद आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे भरकर जमा करना होगा. बैंक के वेरिफिकेशन के बाद कार्ड इश्यू कर दिया जाएगा. आमतौर पर अप्लाई करने के 15-20 दिन के भीतर कार्ड मिल जाता है. ये भी पढ़ें: DA Hike पर बड़ी खबर: जनवरी 2026 में 60 परसेंट हो जाएगा महंगाई भत्ता! सरकार जल्द करेगी ऐलान 

Jan 7, 2026 - 12:30
 0
कब से किसानों को मिलेगा लगेगा KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

Kisan Credit Card: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2025 पेश करते वक्त किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों के लिए शॉर्ट टर्म लोन की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की बात कही थी, जिससे 7.75 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचेगा. सरकार का यह फरमान अगले वित्त वर्ष से लागू होने की संभावना है. 

इंटरेस्ट में भी मिलेगी छूट

Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि किसानों के लिए वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के मकसद से एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए कैबिनेट ने इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम (Interest Subvention Scheme) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत तीन लाख रुपये तक का लोन लेने वाले किसानों को इंटरेस्ट में 1.5 परसेंट तक की छूट मिलेगी.

इसके पीछे मकसद एग्रीकल्चर सेक्टर में पर्याप्त क्रेडिट फ्लो सुनिश्चित करना है. एक अधिकारी ने FE को बताया, "इंटरेस्ट सबवेंशन स्कीम के लिए मूल्यांकन रिपोर्ट पर व्यय वित्त समिति विचार कर रही है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले वित्त वर्ष से KCC धारकों के लिए शॉर्ट टर्म क्रेडिट में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी."

करोड़ों किसानों को होगा फायदा

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि फिलहाल हर KCC धारक के लिए औसत शॉर्ट टर्म क्रेडिट फ्लो लगभग 1.6 लाख रुपये है. यानी कि फिलहाल हर KCC धारक औसतन 1.6 लाख रुपये का लोन लेता है. देश में इस वक्त सक्रिय KCC की संख्या 7.71 करोड़ हैं, जिनमें मछली पालन और पशुपालन से जुड़े किसान भी शामिल हैं. इसके अलावा, पिछले साल जनवरी से RBI ने KCC के तहत बिना गारंटी लोन की लिमिट भी 1.6 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025-26 के अपने बजट भाषण में कहा था, "KCC 77 मिलियन किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को शॉर्ट टर्म लोन देता है. संशोधित इंटरेस्ट सबवेंशन योजना (MISS) के तहत KCC के जरिए लिए गए लोन की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी जाएगी."

कृषि मंत्रालय की संशोधित इंटरेस्ट सबवेंशन योजना (MISS) के तहत, KCC धारक वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए 7 परसेंट ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को अतिरिक्त 3 परसेंट की छूट मिलती है, जिससे प्रभावी दर ब्याज दर घटकर 4 परसेंट रह जाती है.

कैसे करें किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई? 

  • आप चाहे तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइटपर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं या अपने किसी नजदीकी शाखा में जा सकते हैं.
  • यहां से आपको पहले किसान कार्ड के लिए फॉर्म लेना होगा. 
  • इसके बाद आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे भरकर जमा करना होगा.
  • बैंक के वेरिफिकेशन के बाद कार्ड इश्यू कर दिया जाएगा.
  • आमतौर पर अप्लाई करने के 15-20 दिन के भीतर कार्ड मिल जाता है.

ये भी पढ़ें:

DA Hike पर बड़ी खबर: जनवरी 2026 में 60 परसेंट हो जाएगा महंगाई भत्ता! सरकार जल्द करेगी ऐलान 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow