ओशो का जीवन मंत्र: आज में जियो! वर्तमान पल की शक्ति से खालीपन दूर करने का आसान उपाय जानें?

Osho Inspirational Thoughts: आज के इस तेज भागदौड़ से भरी दुनिया में इंसान जिस चीज को सबसे ज्यादा खो रहा है, वह है वर्तमान पल. हम या तो आने वाले कल की चिंता करते हैं या फिर बीते हुए दिनों में किसी बात को लेकर उलझे रहते हैं. इसी सोच को चुनौती देने वाला ओशो रजनीश का यह जीवन मंत्र हमें एक गहरी लेकिन सीधी बात सिखाता है.  जब हम बार-बार यही सोचते हैं कि, कल अच्छा होगा, कल समय मिलेगा या कल खुश हो जाएंगे, तो हम आज के बेहतरीन पल को गंवा देते हैं. सच यह है कि, हर बार कल आता तो जरूर है, लेकिन वह फिर आज बन जाता है, और इंसान फिर किसी नए कल में फंस जाता है. यही कारण है कि, बहुत से लोग सब कुछ होने के बाद भी अंदर से खालीपन और अकेलापन महसूस करते हैं. Squeeze the juice out of each moment. Don't postpone. Live this moment. This is the way to be grateful to God. pic.twitter.com/uX80TnNjd8 — Sw. Chaitanya Keerti ( Narain Das ) (@keertiswami) February 1, 2026 ओशो क्या कहते हैं? ओशो के अनुसार, जीवन कोई भविष्य की मंजिल नहीं है, बल्कि यह इसी क्षण घट रहा अनुभव है. अगर आप खाना खा रहे हैं तो उसके स्वाद का भरपूर आनंद उठाएं. अगर आप किसी से बातचीत कर रहे हैं, तो मन खोलकर बातें सुनें और कहे. जब हम किसी भी काम को पूरे मन से करते हैं, तो वह असली जीवन बनता है.  ओशो कहते हैं कि, ईश्वर का धन्यवाद कहने का अर्थ उनकी पूजा या शब्द मात्र नहीं है, बल्कि पूरी जागरूकता के साथ जीवन को जीना है. जब आप इस क्षण को पूरी तरह से अनुभव करते हैं, तब आप जीवन का सम्मान कर रहे होते हैं. Motivational Quotes: दूसरों की परवाह करना छोड़ें, आपका जीवन खिल उठेगा, जानें ओशो का संदेश आज का सरल उपाय आज दिन में कम से कम 10 मिनट ऐसे निकालें जब आप केवल वही करें जो आपको पसंद हैन कोई मोबाइलन किसी बात की चिंतान भविष्य की योजनाबस उस पल को पूरी तरह से जीए, यह छोटा-सा अभ्यास आपको जीवन में आज से जोड़ने का काम करेगा.  Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Feb 3, 2026 - 09:30
 0
ओशो का जीवन मंत्र: आज में जियो! वर्तमान पल की शक्ति से खालीपन दूर करने का आसान उपाय जानें?

Osho Inspirational Thoughts: आज के इस तेज भागदौड़ से भरी दुनिया में इंसान जिस चीज को सबसे ज्यादा खो रहा है, वह है वर्तमान पल. हम या तो आने वाले कल की चिंता करते हैं या फिर बीते हुए दिनों में किसी बात को लेकर उलझे रहते हैं. इसी सोच को चुनौती देने वाला ओशो रजनीश का यह जीवन मंत्र हमें एक गहरी लेकिन सीधी बात सिखाता है. 

जब हम बार-बार यही सोचते हैं कि, कल अच्छा होगा, कल समय मिलेगा या कल खुश हो जाएंगे, तो हम आज के बेहतरीन पल को गंवा देते हैं. सच यह है कि, हर बार कल आता तो जरूर है, लेकिन वह फिर आज बन जाता है, और इंसान फिर किसी नए कल में फंस जाता है. यही कारण है कि, बहुत से लोग सब कुछ होने के बाद भी अंदर से खालीपन और अकेलापन महसूस करते हैं.

ओशो क्या कहते हैं?

ओशो के अनुसार, जीवन कोई भविष्य की मंजिल नहीं है, बल्कि यह इसी क्षण घट रहा अनुभव है. अगर आप खाना खा रहे हैं तो उसके स्वाद का भरपूर आनंद उठाएं. अगर आप किसी से बातचीत कर रहे हैं, तो मन खोलकर बातें सुनें और कहे. जब हम किसी भी काम को पूरे मन से करते हैं, तो वह असली जीवन बनता है. 

ओशो कहते हैं कि, ईश्वर का धन्यवाद कहने का अर्थ उनकी पूजा या शब्द मात्र नहीं है, बल्कि पूरी जागरूकता के साथ जीवन को जीना है. जब आप इस क्षण को पूरी तरह से अनुभव करते हैं, तब आप जीवन का सम्मान कर रहे होते हैं.

Motivational Quotes: दूसरों की परवाह करना छोड़ें, आपका जीवन खिल उठेगा, जानें ओशो का संदेश

आज का सरल उपाय

आज दिन में कम से कम 10 मिनट ऐसे निकालें जब आप केवल वही करें जो आपको पसंद है
न कोई मोबाइल
न किसी बात की चिंता
न भविष्य की योजना
बस उस पल को पूरी तरह से जीए, यह छोटा-सा अभ्यास आपको जीवन में आज से जोड़ने का काम करेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow