ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को फायदा, जानें मेलबर्न में इंग्लैंड की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल कितनी बदली

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट मात्र 2 दिनों में खत्म हो गया. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी, हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन मेजबान से भी ज्यादा खराब रहा. इंग्लैंड की पहली पारी 110 रनों पर सिमटी. दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का यही हाल रहा, पूरी टीम 132 रन ही बना पाई. इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 175 के लक्ष्य को तीसरे सत्र में हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ये ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है, जिसने भारतीय टीम को भी थोड़ा फायदा पहुंचाया है. मेलबर्न टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जोश टंग ने 5 विकेट लिए, मेजबान टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज माइकल नेसेर और सकॉट बौलैंड ने कहर मचाया, माइकल ने 4 और सकॉट ने 3 विकेट लिए. मिचेल स्टार्क ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. ट्रेविस हेड ने 46 और स्टीव स्मिथ 24 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली (37) और बेन डकेट (34) ने अच्छी शुरुआत की, इसके बाद जैकब बेथेल ने 40 रन बनाए. ये आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में इंग्लैंड की तीसरी जीत है. WTC 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. ये आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है, हालांकि इस हार के बावजूद टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है. हालांकि इस हार से ऑस्ट्रेलिया की जीत प्रतिशत 100 से घटकर 85.71 हो गई है. टीम के 72 पॉइंट्स हैं. न्यूजीलैंड टीम दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस हार से सबसे ज्यादा फायदा न्यूजीलैंड के साथ दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान को हुआ है. भारत का भी इसमें फायदा है. भारतीय टीम ने 9 टेस्ट में से 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं, एक मैच ड्रा हुआ है. टीम इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ तालिका में छठे नंबर पर है. WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल ऑस्ट्रेलिया- 7 में से 6 जीत, 1 हार न्यूजीलैंड- 3 में से 2 जीत, 1 ड्रा दक्षिण अफ्रीका- 4 में से 3 जीत, 1 हार श्रीलंका- 2 में से 1 जीत, 1 ड्रा पाकिस्तान- 2 में से 1 जीत, 1 हार भारत- 9 में से 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रा इंग्लैंड- 9 में से 3 जीत, 5 हार, 1 ड्रा बांग्लादेश- 2 में से 1 हार, 1 ड्रा वेस्टइंडीज- 8 में से 7 हार, 1 ड्रा

Dec 27, 2025 - 16:30
 0
ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को फायदा, जानें मेलबर्न में इंग्लैंड की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल कितनी बदली

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड बॉक्सिंग डे टेस्ट मात्र 2 दिनों में खत्म हो गया. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई थी, हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन मेजबान से भी ज्यादा खराब रहा. इंग्लैंड की पहली पारी 110 रनों पर सिमटी. दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का यही हाल रहा, पूरी टीम 132 रन ही बना पाई. इंग्लैंड ने जीत के लिए मिले 175 के लक्ष्य को तीसरे सत्र में हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ये ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है, जिसने भारतीय टीम को भी थोड़ा फायदा पहुंचाया है.

मेलबर्न टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जोश टंग ने 5 विकेट लिए, मेजबान टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज माइकल नेसेर और सकॉट बौलैंड ने कहर मचाया, माइकल ने 4 और सकॉट ने 3 विकेट लिए. मिचेल स्टार्क ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. ट्रेविस हेड ने 46 और स्टीव स्मिथ 24 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली (37) और बेन डकेट (34) ने अच्छी शुरुआत की, इसके बाद जैकब बेथेल ने 40 रन बनाए. ये आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में इंग्लैंड की तीसरी जीत है.

WTC 2025-27 चक्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. ये आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है, हालांकि इस हार के बावजूद टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है. हालांकि इस हार से ऑस्ट्रेलिया की जीत प्रतिशत 100 से घटकर 85.71 हो गई है. टीम के 72 पॉइंट्स हैं.

न्यूजीलैंड टीम दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया की इस हार से सबसे ज्यादा फायदा न्यूजीलैंड के साथ दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान को हुआ है. भारत का भी इसमें फायदा है. भारतीय टीम ने 9 टेस्ट में से 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं, एक मैच ड्रा हुआ है. टीम इंडिया 48.15 जीत प्रतिशत के साथ तालिका में छठे नंबर पर है.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

  1. ऑस्ट्रेलिया- 7 में से 6 जीत, 1 हार
  2. न्यूजीलैंड- 3 में से 2 जीत, 1 ड्रा
  3. दक्षिण अफ्रीका- 4 में से 3 जीत, 1 हार
  4. श्रीलंका- 2 में से 1 जीत, 1 ड्रा
  5. पाकिस्तान- 2 में से 1 जीत, 1 हार
  6. भारत- 9 में से 4 जीत, 4 हार, 1 ड्रा
  7. इंग्लैंड- 9 में से 3 जीत, 5 हार, 1 ड्रा
  8. बांग्लादेश- 2 में से 1 हार, 1 ड्रा
  9. वेस्टइंडीज- 8 में से 7 हार, 1 ड्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow