ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुस्लिम साथी की वजह से नहीं किया शैम्पेन शॉवर सेलिब्रेशन, जानिए पूरा मामला
After Winning The Ashes Series Australian Team Not Celebrate With Champagne: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज 2025-26 को जीतकर अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा के लिए शैम्पेन से सेलिब्रेशन नहीं किया. इस खास कदम के साथ उस्मान को उनकी टीम ने एक यादगार विदाई दी. हालांकि, ख्वाजा अपने आखिरी टेस्ट मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से जीतकर ख्वाजा को मैदान से विदा किया. इसमें सबसे खास बात ये रही कि आमतौर पर ट्रॉफी लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम शैम्पेन की बोतल खोलकर जश्न मनाती है लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया. पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के लिए स्टीव स्मिथ एंड कंपनी ने शराब से जश्न नहीं मनाया. एशेज सीरीज 2022 में भी हुआ था ऐसा साल 2022 की एशेज सीरीज को 4-0 से जीतकर जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को देखा गया था कि उन्होंने शैम्पेन की बोतलें हटावा दी थी. फिर कमिंस ने ख्वाजा को टीम के साथ जश्न मनाने के लिए स्टेज पर बुलाया था. ताकि ख्वाजा पर शराब न छिड़की जाए. लेकिन इस बार स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना शैंपेन की बोतलें खोले ही सेलिब्रेशन किया, जिससे की ख्वाजा बाकी टीम के साथ स्टेज पर आकर जश्न मना सके. कैसा रहा उस्मान ख्वाजा का टेस्ट करियर? ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 88 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 6,229 रन बनाए. ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का अंत ऑस्ट्रेलिया के लिए 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर किया. 39 साल के इस खिलाड़ी का करियर का अंत अच्छा नहीं रहा. वो अपनी आखिरी दोनों पारी में 17 और 6 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, ख्वाजा को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से गार्ड ऑफ ऑनर मिला और अपनी आखिरी पारी के बाद उन्हें भावुक विदाई दी गई. ख्वाजा ने कहा कि जब वो बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो उन्हें अलग एहसास हो रहा था, क्योंकि वो एक ही समय में रिलैक्स्ड और नर्वस दोनों थे. उस्मान ख्वाजा ने कहा - मेरी हार्ट रेट बढ़ी हुई थी उस्मान ख्वाजा ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा, ‘ये अजीब था. ये बहुत ज्यादा रिलैक्स होने और नर्वस होने का मिला-जुला एहसास था. मेरी हार्ट रेट बढ़ी हुई थी, शुरू में भी. मेरे मन में अलग अलग विचार आ रहे थे. खुशी, फिर थोड़ी घबराहट और फिर थोड़ा दुख. ये सब बहुत तेजी से हुआ.’
After Winning The Ashes Series Australian Team Not Celebrate With Champagne: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज 2025-26 को जीतकर अपने साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा के लिए शैम्पेन से सेलिब्रेशन नहीं किया. इस खास कदम के साथ उस्मान को उनकी टीम ने एक यादगार विदाई दी. हालांकि, ख्वाजा अपने आखिरी टेस्ट मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से जीतकर ख्वाजा को मैदान से विदा किया. इसमें सबसे खास बात ये रही कि आमतौर पर ट्रॉफी लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम शैम्पेन की बोतल खोलकर जश्न मनाती है लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया. पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के लिए स्टीव स्मिथ एंड कंपनी ने शराब से जश्न नहीं मनाया.
एशेज सीरीज 2022 में भी हुआ था ऐसा
साल 2022 की एशेज सीरीज को 4-0 से जीतकर जश्न मनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को देखा गया था कि उन्होंने शैम्पेन की बोतलें हटावा दी थी. फिर कमिंस ने ख्वाजा को टीम के साथ जश्न मनाने के लिए स्टेज पर बुलाया था. ताकि ख्वाजा पर शराब न छिड़की जाए. लेकिन इस बार स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना शैंपेन की बोतलें खोले ही सेलिब्रेशन किया, जिससे की ख्वाजा बाकी टीम के साथ स्टेज पर आकर जश्न मना सके.
कैसा रहा उस्मान ख्वाजा का टेस्ट करियर?
ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 88 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 6,229 रन बनाए. ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का अंत ऑस्ट्रेलिया के लिए 15वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर किया. 39 साल के इस खिलाड़ी का करियर का अंत अच्छा नहीं रहा. वो अपनी आखिरी दोनों पारी में 17 और 6 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, ख्वाजा को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से गार्ड ऑफ ऑनर मिला और अपनी आखिरी पारी के बाद उन्हें भावुक विदाई दी गई. ख्वाजा ने कहा कि जब वो बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो उन्हें अलग एहसास हो रहा था, क्योंकि वो एक ही समय में रिलैक्स्ड और नर्वस दोनों थे.
उस्मान ख्वाजा ने कहा - मेरी हार्ट रेट बढ़ी हुई थी
उस्मान ख्वाजा ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए कहा, ‘ये अजीब था. ये बहुत ज्यादा रिलैक्स होने और नर्वस होने का मिला-जुला एहसास था. मेरी हार्ट रेट बढ़ी हुई थी, शुरू में भी. मेरे मन में अलग अलग विचार आ रहे थे. खुशी, फिर थोड़ी घबराहट और फिर थोड़ा दुख. ये सब बहुत तेजी से हुआ.’
What's Your Reaction?