एशिया कप के पहले मैच में स्मृति मंधाना ने रच डाला इतिहास, किया ये बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. वो अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने यह मुकाम थाईलैंड के खिलाफ मैच में हासिल किया, जहां उन्होंने 10 गेंद में 19 रन बनाए. टीम इंडिया ने थाईलैंड पर 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की. स्मृति मंधाना ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 10,756 रन बना लिए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मंधाना दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी. सूजी बेट्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 10,740 रन बनाए थे. टॉप-2 में दोनों भारतीय महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारत की मिताली राज के नाम है. मिताली ने अपने करियर में 10868 रन बनाए थे. उनका रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए स्मृति को केवल 113 रन और बनाने हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-2 बल्लेबाज, दोनों ही भारतीय हैं. महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन 10868 रन - मिताली राज (भारत) 10756 रन - स्मृति मंधाना (भारत) 10740 रन - सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 10273 रन - शार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) 10007 रन - स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज) यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं हुआ इतना बुरा हाल स्मृति मंधाना का करियर स्मृति ने अब तक अपने शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर में 301 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 10756 रन हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में भी वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग और लॉरा वुल्वार्ट, तीनों ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 17-17 शतक लगाए हैं. भारत की सलामी बल्लेबाज ने 9 टेस्ट मैचों में 788 रन बनाए हैं. 120 वनडे मैचों में उनके नाम 5411 रन हैं और 172 टी20 मैच खेलने के बाद उनके 4557 रन हैं. मंधाना ने अपने करियर में 75 फिफ्टी भी लगाई हैं. एशिया कप में बंपर जीत रविवार को टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में अपना पहला मैच थाईलैंड के साथ खेला. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए. थाईलैंड के गेंदबाजों ने भारत के 9 विकेट गिरा दिए थे. खैर थाईलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह फेल हो गई और केवल 65 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 94 रनों के अंतर से जीता. यह भी पढ़ें: 150वें मैच में दीप्ति शर्मा का धमाका, टी20 क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनीं

Aug 31, 2026 - 14:30
 0
एशिया कप के पहले मैच में स्मृति मंधाना ने रच डाला इतिहास, किया ये बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 क्रिकेट में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. वो अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने यह मुकाम थाईलैंड के खिलाफ मैच में हासिल किया, जहां उन्होंने 10 गेंद में 19 रन बनाए. टीम इंडिया ने थाईलैंड पर 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की.

स्मृति मंधाना ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 10,756 रन बना लिए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मंधाना दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी. सूजी बेट्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 10,740 रन बनाए थे.

टॉप-2 में दोनों भारतीय

महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारत की मिताली राज के नाम है. मिताली ने अपने करियर में 10868 रन बनाए थे. उनका रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए स्मृति को केवल 113 रन और बनाने हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-2 बल्लेबाज, दोनों ही भारतीय हैं.

महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • 10868 रन - मिताली राज (भारत)
  • 10756 रन - स्मृति मंधाना (भारत)
  • 10740 रन - सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
  • 10273 रन - शार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
  • 10007 रन - स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं हुआ इतना बुरा हाल

स्मृति मंधाना का करियर

स्मृति ने अब तक अपने शानदार अंतर्राष्ट्रीय करियर में 301 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 10756 रन हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में भी वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग और लॉरा वुल्वार्ट, तीनों ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 17-17 शतक लगाए हैं.

भारत की सलामी बल्लेबाज ने 9 टेस्ट मैचों में 788 रन बनाए हैं. 120 वनडे मैचों में उनके नाम 5411 रन हैं और 172 टी20 मैच खेलने के बाद उनके 4557 रन हैं. मंधाना ने अपने करियर में 75 फिफ्टी भी लगाई हैं.

एशिया कप में बंपर जीत

रविवार को टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में अपना पहला मैच थाईलैंड के साथ खेला. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए. थाईलैंड के गेंदबाजों ने भारत के 9 विकेट गिरा दिए थे. खैर थाईलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह फेल हो गई और केवल 65 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 94 रनों के अंतर से जीता.

यह भी पढ़ें:

150वें मैच में दीप्ति शर्मा का धमाका, टी20 क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाज बनीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow