एयर इंडिया विमान हादसे में इस क्रिकेटर की भी हुई मौत, जा रहे थे इंग्लैंड; टीम ने दी श्रद्धांजलि

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (787-8 Boeing Dreamliner) उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई थी. ये जहाज बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग के ऊपर गिरा, जिसमें प्लेन में बैठे 241 लोगों को मिलाकर कुल 275 लोगों की मौत हो गई. इसमें एक युवा क्रिकेटर (Dirdh Patel Cricketer) की भी मौत हुई है, जो इंग्लैंड जा रहे थे. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों में 23 वर्षीय दीर्ध पटेल भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड में लीड्स मॉडर्नियन क्रिकेट क्लब (Leeds Modernians Cricket Club) के लिए खेलते थे. उन्होंने हडर्सफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. लीड्स के इस क्लब ने दीर्ध पटेल की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. क्लब ने कहा कि वे उनकी मृत्यु की खबर से बहुत दुखी हैं. "क्लब में सभी की संवेदनाएं दीर्ध के परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के साथ हैं." बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में एरेडेल और व्हार्फडेल सीनियर क्रिकेट लीग के प्रवक्ता के हवाले से बताया "दीर्ध अपनी नई नौकरी में सेटल हो जाने के बाद क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते थे." मैच से पहले खिलाड़ियों ने रखा एक मिनट का मौन उन्होंने बताया कि उनके भाई कृतिक पहले पूल क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे. दोनों क्लब ने वीकेंड में हुए अपने मैचों से पहले 1 मिनट का मौन रखा और दीर्ध पटेल को श्रद्धांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री की भी हुई मौत अहमदाबाद विमान हादसे के कई विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में नजर आया कि कैसे विमान बिल्डिंग से टकराते ही आग का गोला बन गया. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने इंग्लैंड जा रहे थे. उनकी भी मौत हो गई. सोमवार 16 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Jun 17, 2025 - 12:30
 0
एयर इंडिया विमान हादसे में इस क्रिकेटर की भी हुई मौत, जा रहे थे इंग्लैंड; टीम ने दी श्रद्धांजलि

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (787-8 Boeing Dreamliner) उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई थी. ये जहाज बीजे मेडिकल कॉलेज ऐंड सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की बिल्डिंग के ऊपर गिरा, जिसमें प्लेन में बैठे 241 लोगों को मिलाकर कुल 275 लोगों की मौत हो गई. इसमें एक युवा क्रिकेटर (Dirdh Patel Cricketer) की भी मौत हुई है, जो इंग्लैंड जा रहे थे.

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों में 23 वर्षीय दीर्ध पटेल भी शामिल हैं, जो इंग्लैंड में लीड्स मॉडर्नियन क्रिकेट क्लब (Leeds Modernians Cricket Club) के लिए खेलते थे. उन्होंने हडर्सफ़ील्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. लीड्स के इस क्लब ने दीर्ध पटेल की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

क्लब ने कहा कि वे उनकी मृत्यु की खबर से बहुत दुखी हैं. "क्लब में सभी की संवेदनाएं दीर्ध के परिवार और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के साथ हैं."

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में एरेडेल और व्हार्फडेल सीनियर क्रिकेट लीग के प्रवक्ता के हवाले से बताया "दीर्ध अपनी नई नौकरी में सेटल हो जाने के बाद क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते थे."

मैच से पहले खिलाड़ियों ने रखा एक मिनट का मौन

उन्होंने बताया कि उनके भाई कृतिक पहले पूल क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे. दोनों क्लब ने वीकेंड में हुए अपने मैचों से पहले 1 मिनट का मौन रखा और दीर्ध पटेल को श्रद्धांजलि दी.

पूर्व मुख्यमंत्री की भी हुई मौत

अहमदाबाद विमान हादसे के कई विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीडियो में नजर आया कि कैसे विमान बिल्डिंग से टकराते ही आग का गोला बन गया. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी सवार थे, जो अपने परिवार से मिलने इंग्लैंड जा रहे थे. उनकी भी मौत हो गई. सोमवार 16 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow