एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को एक ही मंच पर बुलाकर सम्मानित किया. रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित BCCI Naman Awards 2026 में सभी 5 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीमों को सम्मानित किया गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम से लेकर महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम भी यहां मौजूद रही. पहले IPL के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने आयुष म्हात्रे की लीडरशिप वाली अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की विनर टीम इंडिया को सम्मानित किया. उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता भारतीय खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया, इस दौरान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर भी स्टेज पर मौजूद रहे. बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट और बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया ने भारत की महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मान दिया. वहीं अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया को भी सम्मान मिला. विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ी स्टेज पर मौजूद रहे. इस सबसे पहले भारत की अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम की कप्तान निकी प्रसाद और अन्य खिलाड़ियों को सम्मान मिला था. इन 5 भारतीय टीमों को मिला सम्मान अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता (कप्तान निकी प्रसाद) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता (कप्तान रोहित शर्मा) महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 विजेता (कप्तान हरमनप्रीत कौर) अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता (कप्तान आयुष म्हात्रे) टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता (कप्तान सूर्यकुमार यादव) इससे पहले भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. गिल को बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई की महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप मिस करने पर भी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा

Mar 15, 2026 - 23:30
 0
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत की पांच वर्ल्ड कप विजेता टीमों को एक ही मंच पर बुलाकर सम्मानित किया. रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित BCCI Naman Awards 2026 में सभी 5 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीमों को सम्मानित किया गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम से लेकर महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम भी यहां मौजूद रही.

पहले IPL के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने आयुष म्हात्रे की लीडरशिप वाली अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की विनर टीम इंडिया को सम्मानित किया. उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता भारतीय खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया, इस दौरान सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर भी स्टेज पर मौजूद रहे.

बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट और बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया ने भारत की महिला ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मान दिया. वहीं अंत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया को भी सम्मान मिला. विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ी स्टेज पर मौजूद रहे. इस सबसे पहले भारत की अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम की कप्तान निकी प्रसाद और अन्य खिलाड़ियों को सम्मान मिला था.

इन 5 भारतीय टीमों को मिला सम्मान

  • अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता (कप्तान निकी प्रसाद)
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता (कप्तान रोहित शर्मा)
  • महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 विजेता (कप्तान हरमनप्रीत कौर)
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता (कप्तान आयुष म्हात्रे)
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता (कप्तान सूर्यकुमार यादव)

इससे पहले भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. गिल को बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना को बीसीसीआई की महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप मिस करने पर भी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow