एक नहीं, दो तरह के होते हैं सोलर एनर्जी सिस्टम, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Solar Energy System: आज हर घर में बिजली की जरूरत है. समय के साथ इसका यूज बढ़ता जा रहा है इसके साथ-साथ बिजली का बिल भी बढ़ने लगा है. ऐसे में कई लोग अब सोलर एनर्जी की तरफ जाने लगे हैं. सोलर एनर्जी से न सिर्फ बिजली का खर्च बचता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है. सोलर एनर्जी को क्लीन एनर्जी माना जाता है. अगर आप भी अपने घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है. आज हम आपको सोलर एनर्जी सिस्टम के टाइप और सोलर पैनल के टाइप के बारे में बताने जा रहे हैं. सोलर एनर्जी सिस्टम के टाइप Off-Grid Solar System- इस सिस्टम में सोलर पैनल के साथ इन्वर्टर और बैटरी का यूज होता है. यह ऐसी जगहों पर लगाया जाता है, जहां बिजली थोड़ी देर के लिए आती है. इस सिस्टम में चूंकि बैटरी बैकअप लगा होता है, इसलिए आप बिजली न होने पर भी सोलर एनर्जी की मदद से कूलर-पंखे चला सकते हैं. अगर कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो वहां भी यह सिस्टम लगाया जा सकता है. यह सिस्टम दिन में जनरेट होने वाली एनर्जी को बैटरी में स्टोर कर लेता है, जिसे रात को यूज किया जाता है.  On-Grid Solar System- इस सिस्टम को मुख्य तौर पर बिजली बचाने के लिए लगाया जाता है. ऑन-ग्रिड होने के कारण यह तभी काम करेगा, जब पावर सप्लाई चलती रहेगी. मेन सप्लाई बंद होने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम भी बंद हो जाता है. इस सिस्टम से जनरेट हुई बिजली को आप डायरेक्टली यूज नहीं कर सकते. इस एनर्जी को बिजली घर को बेचा जाता है. अगर आप खपत करने से ज्यादा बिजली जनरेट कर रहे हैं तो आपका बिजली का बिल नहीं आएगा. सोलर पैनल के टाइप सोलर पैनल मुख्य तौर पर तीन तरह के होते हैं- मोनोक्रिस्टलाइन, पॉलीक्रिस्टलाइन और थिन फिल्म, लेकिन ज्यादातर मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन ही यूज होते हैं. मोनोक्रिस्टलाइन- इस तरह के पैनल में सिलिकॉन के सिंगल क्रिस्टल से बनी सोलर सेल्स यूज होती हैं. ब्लैक दिखने वाले इन पैनल की एफिशिएंसी सबसे ज्यादा होती है और इनकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है. यह उन जगहों पर ज्यादा काम आते हैं, जहां धूप थोड़ी देर के लिए आती है. पॉलीक्रिस्टलाइन- इसमें सिलिकॉन के कई मेल्टेड फ्रेगमेंट से बनी सोलर सेल्स यूज होती हैं. ये ब्लू दिखते हैं और इनकी कीमत भी कम होती है. इन्हें उन जगहों पर ज्यादा यूज किया जाता है, जहां दिन के कई घंटे धूप रहती है. ये भी पढ़ें- Instagram का नया Instants फीचर नहीं आ रहा पसंद? यहां जानें इसे बंद करने का तरीका

May 15, 2026 - 20:30
 0
एक नहीं, दो तरह के होते हैं सोलर एनर्जी सिस्टम, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Solar Energy System: आज हर घर में बिजली की जरूरत है. समय के साथ इसका यूज बढ़ता जा रहा है इसके साथ-साथ बिजली का बिल भी बढ़ने लगा है. ऐसे में कई लोग अब सोलर एनर्जी की तरफ जाने लगे हैं. सोलर एनर्जी से न सिर्फ बिजली का खर्च बचता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है. सोलर एनर्जी को क्लीन एनर्जी माना जाता है. अगर आप भी अपने घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी सिस्टम लगवाना चाहते हैं तो कुछ बातों की जानकारी होना जरूरी है. आज हम आपको सोलर एनर्जी सिस्टम के टाइप और सोलर पैनल के टाइप के बारे में बताने जा रहे हैं.

सोलर एनर्जी सिस्टम के टाइप

Off-Grid Solar System- इस सिस्टम में सोलर पैनल के साथ इन्वर्टर और बैटरी का यूज होता है. यह ऐसी जगहों पर लगाया जाता है, जहां बिजली थोड़ी देर के लिए आती है. इस सिस्टम में चूंकि बैटरी बैकअप लगा होता है, इसलिए आप बिजली न होने पर भी सोलर एनर्जी की मदद से कूलर-पंखे चला सकते हैं. अगर कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो वहां भी यह सिस्टम लगाया जा सकता है. यह सिस्टम दिन में जनरेट होने वाली एनर्जी को बैटरी में स्टोर कर लेता है, जिसे रात को यूज किया जाता है. 

On-Grid Solar System- इस सिस्टम को मुख्य तौर पर बिजली बचाने के लिए लगाया जाता है. ऑन-ग्रिड होने के कारण यह तभी काम करेगा, जब पावर सप्लाई चलती रहेगी. मेन सप्लाई बंद होने पर ऑन-ग्रिड सिस्टम भी बंद हो जाता है. इस सिस्टम से जनरेट हुई बिजली को आप डायरेक्टली यूज नहीं कर सकते. इस एनर्जी को बिजली घर को बेचा जाता है. अगर आप खपत करने से ज्यादा बिजली जनरेट कर रहे हैं तो आपका बिजली का बिल नहीं आएगा.

सोलर पैनल के टाइप

सोलर पैनल मुख्य तौर पर तीन तरह के होते हैं- मोनोक्रिस्टलाइन, पॉलीक्रिस्टलाइन और थिन फिल्म, लेकिन ज्यादातर मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन ही यूज होते हैं.

मोनोक्रिस्टलाइन- इस तरह के पैनल में सिलिकॉन के सिंगल क्रिस्टल से बनी सोलर सेल्स यूज होती हैं. ब्लैक दिखने वाले इन पैनल की एफिशिएंसी सबसे ज्यादा होती है और इनकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है. यह उन जगहों पर ज्यादा काम आते हैं, जहां धूप थोड़ी देर के लिए आती है.

पॉलीक्रिस्टलाइन- इसमें सिलिकॉन के कई मेल्टेड फ्रेगमेंट से बनी सोलर सेल्स यूज होती हैं. ये ब्लू दिखते हैं और इनकी कीमत भी कम होती है. इन्हें उन जगहों पर ज्यादा यूज किया जाता है, जहां दिन के कई घंटे धूप रहती है.

ये भी पढ़ें-

Instagram का नया Instants फीचर नहीं आ रहा पसंद? यहां जानें इसे बंद करने का तरीका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow