ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन (23 अगस्त) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगी. चोट इतनी गंभीर थी कि पंत को 03 रन के स्कोर पर रिटार्ड हट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पंत दूसरे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर आएंगे? इसका जवाब बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया.  दिन का तीसरा सेशन चल रहा था. भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 207 रन बना लिए थे. 58वें ओवर में पंत को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद हाथ पर लगी. गेंद लगने के बाद पंत काफी दर्द में दिखे. फिजियो मैदान पर आए, लेकिन उससे काम नहीं चल सका. इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.  पंत की इंजरी पर क्या बोले बैटिंग कोच? मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सितांशु कोटक ने कहा, "ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे." उनकी इस बात से साफ हो गया कि पंत कल बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. हालांकि कोच ने यह नहीं बताया कि पंत की चोट कितनी गंभीर है. लेकिन बीसीसीआई की तरफ से पंत को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं शेयर किया गया है.  पहले दिन टीम इंडिया का कमाल  मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहला दिन खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट पर 300 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. ध्रुव जुरेल 07 रन पर और सारांश जैन 04 रन पर नाबाद लौटे. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेलते हुए 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रन स्कोर किए. पिछले मैच में भी पडिक्कल ने शतक जड़ा था. दोनों पारियों में मिलाकर उन्होंने 211 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था.  पडिक्कल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. इसके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 9 चौके लगाकर 45 रन बनाए. जडेजा ने 4 चौके लगाकर 43 रन स्कोर किए. केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे. उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए. इस दौरान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट के लिए.    यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Aug 24, 2026 - 04:30
 0
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन (23 अगस्त) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगी. चोट इतनी गंभीर थी कि पंत को 03 रन के स्कोर पर रिटार्ड हट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पंत दूसरे दिन बैटिंग के लिए मैदान पर आएंगे? इसका जवाब बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया. 

दिन का तीसरा सेशन चल रहा था. भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 207 रन बना लिए थे. 58वें ओवर में पंत को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद हाथ पर लगी. गेंद लगने के बाद पंत काफी दर्द में दिखे. फिजियो मैदान पर आए, लेकिन उससे काम नहीं चल सका. इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. 

पंत की इंजरी पर क्या बोले बैटिंग कोच?

मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सितांशु कोटक ने कहा, "ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे." उनकी इस बात से साफ हो गया कि पंत कल बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. हालांकि कोच ने यह नहीं बताया कि पंत की चोट कितनी गंभीर है. लेकिन बीसीसीआई की तरफ से पंत को लेकर आधिकारिक अपडेट नहीं शेयर किया गया है. 

पहले दिन टीम इंडिया का कमाल 

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहला दिन खत्म होने तक टीम ने 5 विकेट पर 300 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. ध्रुव जुरेल 07 रन पर और सारांश जैन 04 रन पर नाबाद लौटे. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेलते हुए 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रन स्कोर किए. पिछले मैच में भी पडिक्कल ने शतक जड़ा था. दोनों पारियों में मिलाकर उन्होंने 211 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. 

पडिक्कल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. इसके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 9 चौके लगाकर 45 रन बनाए. जडेजा ने 4 चौके लगाकर 43 रन स्कोर किए. केएल राहुल सस्ते में पवेलियन लौटे. उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए. इस दौरान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट के लिए. 

 

यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow