ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडिक्कल का कोहराम जारी, रुकने का नाम नहीं ले रहा बल्ला; फिर जड़े तूफानी शतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से हुआ था. टूर्नामेंट को शुरू हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन अब तक 50 से भी ज्यादा खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं. देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस टूर्नामेंट में रनों के साथ-साथ शतकों की बारिश भी कर रहा है. अगले कुछ दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित होने वाला है. गायकवाड़ की शानदार फॉर्म उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय स्क्वाड में शामिल करवा सकती है. खूब गरज रहा गायकवाड़ का बल्ला 31 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 124 रनों की पारी खेली. उनके शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने इस मैच में 331 रन बनाए थे. गायकवाड़ अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन उत्ताराखंड के खिलाफ मैच में सारी कसर पूरी करते हुए शतक ठोका. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ तीनों मैच खेले थे. उन्हें 2 पारियों में बैटिंग का अवसर मिला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ODI मैच में उन्होंने 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. लगातार अच्छी फॉर्म के चलते उन्होंने वनडे टीम में जगह बरकरार रखने का दावा ठोका है. RCB का बल्लेबाज मचा रहा कोहराम IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. पडिक्कल इससे पहले झारखंड (147 रन) और केरल (124 रन) के खिलाफ शतक लगा चुके थे. अब उन्होंने पुड्डुचेरी के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली है. देवदत्त पडिक्कल अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं. वो अब तक 4 मैचों में 101.50 के बेहतरीन औसत से 406 रन बना लिए हैं, जिनमें 3 शतकीय पारी शामिल हैं. यह भी पढ़ें: 25 छक्के और 35 चौके..., सरफराज खान का आया तूफान, अकेले ठोक दिए 157 रन; मुंबई ने बना डाले 444
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से हुआ था. टूर्नामेंट को शुरू हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन अब तक 50 से भी ज्यादा खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं. देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस टूर्नामेंट में रनों के साथ-साथ शतकों की बारिश भी कर रहा है. अगले कुछ दिनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड घोषित होने वाला है. गायकवाड़ की शानदार फॉर्म उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय स्क्वाड में शामिल करवा सकती है.
खूब गरज रहा गायकवाड़ का बल्ला
31 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 124 रनों की पारी खेली. उनके शतक की बदौलत महाराष्ट्र ने इस मैच में 331 रन बनाए थे. गायकवाड़ अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन उत्ताराखंड के खिलाफ मैच में सारी कसर पूरी करते हुए शतक ठोका.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ तीनों मैच खेले थे. उन्हें 2 पारियों में बैटिंग का अवसर मिला. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ODI मैच में उन्होंने 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. लगातार अच्छी फॉर्म के चलते उन्होंने वनडे टीम में जगह बरकरार रखने का दावा ठोका है.
RCB का बल्लेबाज मचा रहा कोहराम
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. पडिक्कल इससे पहले झारखंड (147 रन) और केरल (124 रन) के खिलाफ शतक लगा चुके थे. अब उन्होंने पुड्डुचेरी के खिलाफ 113 रनों की पारी खेली है.
देवदत्त पडिक्कल अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं. वो अब तक 4 मैचों में 101.50 के बेहतरीन औसत से 406 रन बना लिए हैं, जिनमें 3 शतकीय पारी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:
25 छक्के और 35 चौके..., सरफराज खान का आया तूफान, अकेले ठोक दिए 157 रन; मुंबई ने बना डाले 444
What's Your Reaction?