उधर क्रैश हुआ शेयर बाजार, इधर रॉकेट सा चढ़ गया यह शेयर; एकदम से 13 परसेंट तक उछला भाव

Cupid Shares: घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दिन के कारोबारी सेशन में बीएसई सेंसेक्स 2400 अंकों की गिरावट के साथ 76500 के लेवल पर पहुंच चुका है. वहीं, निफ्टी 750 अंक लुढ़ककर 23700 पर पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा नुकसान इंडिगो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और SBI को हुआ है. इनके शेयरों में 5-8 परसेंट तक की गिरावट आई है. शेयर बाजार में आई इस भारी-भरकम गिरावट के चलते निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबने की भी खबरें सामने आ रही हैं. चारों ओर मची इस हाहाकार के बीच एक शेयर ऐसा भी है, जो चुपके से अपने निवेशकों को मुनाफा करा रहा है. यहां Cupid Limited की बात की जा रही है. लगभग 13 परसेंट तक उछल गया शेयर शेयर बाजार में कारोबार के दौरान आज Cupid Limited के शेयरों में 12.5 परसेंट का उछाल आया. इसी के साथ कीमत 90.50 रुपये पर पहुंच गई. कीमतों में आई इस तेजी की एक वजह है. दरअसल, कंपनी ने हाल ही में हर शेयर पर 4 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यानी कि अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है, तो कंपनी इसके बदले आपको चार शेयर मुफ्त में देगी. ऐसे में आपके पास कुल शेयरों की संख्या 5 हो जाएगी. सुबह के कारोबार में मार्केट खुलने के साथ शेयरों में लगभग 80 परसेंट की गिरावटदिख रही थी. दरअसल, ऐसा बोनस शेयर के चलते प्राइस एडजस्टमेंट के चलते हुआ. चूंकि अब एक शेयर को 5 हिस्सों में बांट दिया गया है इसकी कीमत कम दी गई है. हालांकि, पोर्टफोलियो में टोटल वैल्यू एडजस्ट होने के बाद कीमत फिर से बढ़कर दिखेगी. यानी कि आपको भले ही स्क्रीन पर शेयर 80 परसेंट तक डाउन नजर आए, लेकिन असल में यह 12.5 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. कब है रिकॉर्ड डेट?  कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 9 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी कि आज शेयर 'एक्स बोनस' पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर आज कोईशेयर खरीदता है तो वह बोनस शेयर का हकदार नहीं होगा. क्या करती है कंपनी? सेक्सुअल वेलनेस और पर्सनल केयर ब्रांड से जुड़ी कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में कंडोम, परफ्यूम, हेयर रिमूवल क्रीम, शावर जेल जैसी चीजें शामिल हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र और सऊदी अरब में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का भी ऐलान किया है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल; सप्लाई भी बाधित

Mar 9, 2026 - 15:30
 0
उधर क्रैश हुआ शेयर बाजार, इधर रॉकेट सा चढ़ गया यह शेयर; एकदम से 13 परसेंट तक उछला भाव

Cupid Shares: घरेलू शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दिन के कारोबारी सेशन में बीएसई सेंसेक्स 2400 अंकों की गिरावट के साथ 76500 के लेवल पर पहुंच चुका है. वहीं, निफ्टी 750 अंक लुढ़ककर 23700 पर पहुंच चुका है. सबसे ज्यादा नुकसान इंडिगो, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और SBI को हुआ है. इनके शेयरों में 5-8 परसेंट तक की गिरावट आई है.

शेयर बाजार में आई इस भारी-भरकम गिरावट के चलते निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबने की भी खबरें सामने आ रही हैं. चारों ओर मची इस हाहाकार के बीच एक शेयर ऐसा भी है, जो चुपके से अपने निवेशकों को मुनाफा करा रहा है. यहां Cupid Limited की बात की जा रही है.

लगभग 13 परसेंट तक उछल गया शेयर

शेयर बाजार में कारोबार के दौरान आज Cupid Limited के शेयरों में 12.5 परसेंट का उछाल आया. इसी के साथ कीमत 90.50 रुपये पर पहुंच गई. कीमतों में आई इस तेजी की एक वजह है. दरअसल, कंपनी ने हाल ही में हर शेयर पर 4 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यानी कि अगर आपके पास कंपनी का एक शेयर है, तो कंपनी इसके बदले आपको चार शेयर मुफ्त में देगी. ऐसे में आपके पास कुल शेयरों की संख्या 5 हो जाएगी.

सुबह के कारोबार में मार्केट खुलने के साथ शेयरों में लगभग 80 परसेंट की गिरावटदिख रही थी. दरअसल, ऐसा बोनस शेयर के चलते प्राइस एडजस्टमेंट के चलते हुआ. चूंकि अब एक शेयर को 5 हिस्सों में बांट दिया गया है इसकी कीमत कम दी गई है. हालांकि, पोर्टफोलियो में टोटल वैल्यू एडजस्ट होने के बाद कीमत फिर से बढ़कर दिखेगी. यानी कि आपको भले ही स्क्रीन पर शेयर 80 परसेंट तक डाउन नजर आए, लेकिन असल में यह 12.5 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

कब है रिकॉर्ड डेट? 

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 9 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी कि आज शेयर 'एक्स बोनस' पर ट्रेड कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अगर आज कोईशेयर खरीदता है तो वह बोनस शेयर का हकदार नहीं होगा.

क्या करती है कंपनी?

सेक्सुअल वेलनेस और पर्सनल केयर ब्रांड से जुड़ी कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में कंडोम, परफ्यूम, हेयर रिमूवल क्रीम, शावर जेल जैसी चीजें शामिल हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र और सऊदी अरब में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का भी ऐलान किया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल; सप्लाई भी बाधित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow