इस कंपनी ने दिया 17 रुपये अंतरिम डिविडेंड का तोहफा; ऐलान के बाद निवेशकों के खिले चेहरे, क्या आपने भी लगाया है दांव?

Bombay Burmah Dividend Announcement: शुक्रवार के कारोबारी दिन बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है. इसके साथ ही कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. जिससे निवेशकों की नजर, सोमवार 16 फरवरी वाले कारोबारी दिन कंपनी शेयरों पर हो सकती है. कंपनी एफएमसीजी समेत कई सेक्टर में अपनी सेवाएं देती है. आइए जानते हैं, कंपनी के तिमाही नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बारे में.... शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का तोहफा बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने इक्विटी शेयरधारकों को अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है. कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 17 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देगी. यह राशि फेस वैल्यू के मुकाबले करीब 850 फीसदी अधिक है, जो निवेशकों के लिए मजबूत रिटर्न का संकेत है. इस फैसले को बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दी गई  है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 20 फरवरी तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही इस अंतरिम लाभांश के योग्य माने जाएंगे.  दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन दिसंबर 2025 तिमाही में बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के नतीजे मिले-जुल रहे है. आंकड़ों की बात करें तो, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 194.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 204.1 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी की आय में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि मुनाफे के मोर्चे पर स्थिति बेहतर रही है. दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध लाभ 6.7 फीसदी बढ़कर 102.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जो एक साल पहले इसी अवधि में 96.1 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA 10.6 करोड़ रुपये के नुकसान में रहा है. जिससे स्पष्ट है कि परिचालन स्तर पर नुकसान बढ़ा है. इन परिणामों के आने के बाद कंपनी शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Bank Holiday Alert: बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक 

Feb 15, 2026 - 17:30
 0
इस कंपनी ने दिया 17 रुपये अंतरिम डिविडेंड का तोहफा; ऐलान के बाद निवेशकों के खिले चेहरे, क्या आपने भी लगाया है दांव?

Bombay Burmah Dividend Announcement: शुक्रवार के कारोबारी दिन बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है. इसके साथ ही कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. जिससे निवेशकों की नजर, सोमवार 16 फरवरी वाले कारोबारी दिन कंपनी शेयरों पर हो सकती है.

कंपनी एफएमसीजी समेत कई सेक्टर में अपनी सेवाएं देती है. आइए जानते हैं, कंपनी के तिमाही नतीजों और डिविडेंड ऐलान के बारे में....

शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का तोहफा

बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने इक्विटी शेयरधारकों को अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है. कंपनी 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 17 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देगी. यह राशि फेस वैल्यू के मुकाबले करीब 850 फीसदी अधिक है, जो निवेशकों के लिए मजबूत रिटर्न का संकेत है.

इस फैसले को बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दी गई  है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 20 फरवरी तय की गई है. यानी जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में दर्ज होंगे, वही इस अंतरिम लाभांश के योग्य माने जाएंगे. 

दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन

दिसंबर 2025 तिमाही में बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन के नतीजे मिले-जुल रहे है. आंकड़ों की बात करें तो, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 194.2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 204.1 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी की आय में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

हालांकि मुनाफे के मोर्चे पर स्थिति बेहतर रही है. दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध लाभ 6.7 फीसदी बढ़कर 102.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जो एक साल पहले इसी अवधि में 96.1 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA 10.6 करोड़ रुपये के नुकसान में रहा है. जिससे स्पष्ट है कि परिचालन स्तर पर नुकसान बढ़ा है. इन परिणामों के आने के बाद कंपनी शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Bank Holiday Alert: बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow