इसरो में दसवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 22 पदों पर होगी भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए इसरो में नौकरी पाने का मौका है. इसरो की इकाई इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरी, तमिलनाडु ने अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के कुल 22 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईपीआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन के कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. किस पद पर कितनी वैकेंसी? आईपीआरसी भर्ती में कुल 22 पद शामिल है. इनमें टेक्निकल असिस्टेंट के 5 पद, टेक्निशियन बी के 13, कुक ए का 1 और फायरमैन ए के तीन पद है. टेक्निकल असिस्टेंट के पद ऑटोमोबाइल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़े हैं. टेक्निशियन बी में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड शामिल है. 10वीं पास के लिए क्या है योग्यता? टेक्निशियन बी के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त एनटीसी या एनएसी सर्टिफिकेट होना चाहिए. कुक ए पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त होटल या कैंटीन में कुक के तौर पर कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. फायरमैन ए के लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित फिजिकल टेस्ट को पूरा करना होगा. वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा मांगा गया है. 1.42 लाख रुपये तक पहुंच सकती है सैलरी चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल के तहत सैलरी मिलेगी. टेक्निकल असिस्टेंट का पे लेवल 7 है, जिसमें 44,900 से 1,42,400 तक वेतन है. टेक्नीशियन बी पद के लिए पे लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये, जबकि ए और फायरमैन ए के लिए पे लेवल 2 के तहत 19,900 से 63,200 तक वेतन निर्धारित है. कितनी देनी होगी आवेदन फीस? टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन फीस 750 रुपये रखी गई है. वहीं टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए पदों के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी. ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल के सरकारी टीचर्स को पास करना होगा TET, आदेश जारी कैसे होगा चयन? टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन बी के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से गुजरना होगा. कुक ए के लिए भी लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट होगा. फायरमैन ए के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी. टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन बी की लिखित परीक्षा में 80 एमसीक्यू सवाल होंगे और इसके लिए 90 मिनट मिलेंगे. हर एक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. कुक और फायरमैन की परीक्षा में 100-100 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी. इन दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. ऐसे करें आवेदन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले iprc.gov.in पर जाएं. इसके बाद संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें. अब रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. अब निर्धारित आवेदन फीस जमा करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन फीस की एक कॉपी को सुरक्षित रखने की भी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है. ये भी पढ़ें-बदले हुए पैटर्न के साथ होगी SSC CGL परीक्षा, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए इसरो में नौकरी पाने का मौका है. इसरो की इकाई इसरो प्रोपल्सन कॉम्प्लेक्स, महेंद्रगिरी, तमिलनाडु ने अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए के कुल 22 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईपीआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि टेक्नीशियन, कुक और फायरमैन के कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
आईपीआरसी भर्ती में कुल 22 पद शामिल है. इनमें टेक्निकल असिस्टेंट के 5 पद, टेक्निशियन बी के 13, कुक ए का 1 और फायरमैन ए के तीन पद है. टेक्निकल असिस्टेंट के पद ऑटोमोबाइल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से जुड़े हैं. टेक्निशियन बी में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड शामिल है.
10वीं पास के लिए क्या है योग्यता?
टेक्निशियन बी के पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई और एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त एनटीसी या एनएसी सर्टिफिकेट होना चाहिए. कुक ए पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त होटल या कैंटीन में कुक के तौर पर कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है. फायरमैन ए के लिए 10वीं पास होने के साथ निर्धारित फिजिकल टेस्ट को पूरा करना होगा. वहीं टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा मांगा गया है.
1.42 लाख रुपये तक पहुंच सकती है सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल के तहत सैलरी मिलेगी. टेक्निकल असिस्टेंट का पे लेवल 7 है, जिसमें 44,900 से 1,42,400 तक वेतन है. टेक्नीशियन बी पद के लिए पे लेवल 3 के तहत 21,700 से 69,100 रुपये, जबकि ए और फायरमैन ए के लिए पे लेवल 2 के तहत 19,900 से 63,200 तक वेतन निर्धारित है.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन फीस 750 रुपये रखी गई है. वहीं टेक्निशियन बी, कुक ए और फायरमैन ए पदों के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी.
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल के सरकारी टीचर्स को पास करना होगा TET, आदेश जारी
कैसे होगा चयन?
टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन बी के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से गुजरना होगा. कुक ए के लिए भी लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट होगा. फायरमैन ए के लिए लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी. टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन बी की लिखित परीक्षा में 80 एमसीक्यू सवाल होंगे और इसके लिए 90 मिनट मिलेंगे. हर एक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. कुक और फायरमैन की परीक्षा में 100-100 सवाल होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी. इन दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले iprc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें.
- अब रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी.
- जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे.
- अब निर्धारित आवेदन फीस जमा करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें.
- लास्ट में आवेदन फीस की एक कॉपी को सुरक्षित रखने की भी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-बदले हुए पैटर्न के साथ होगी SSC CGL परीक्षा, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम
What's Your Reaction?