इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

अगर आप 12वीं के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए BA और BEd समेत ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. विश्वविद्यालय ने इस बार दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसे दो चरणों में बांटा है. पहले चरण में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी. इसके बाद दूसरे चरण में पसंदीदा कोर्स का चयन कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा. दोनों चरणों की सभी प्रक्रियाएं 15 जुलाई तक पूरी करनी होंगी. BA में मिलेंगे कई विषय चुनने के विकल्प विश्वविद्यालय ने इस बार BA कोर्स के लिए 83 विषय संयोजन (Subject Combinations) उपलब्ध कराए हैं. इनमें से अभ्यर्थियों को कम से कम 40 विकल्प चुनने होंगे. वहीं BSc (मैथमेटिक्स) में कुल 14 विषय संयोजन हैं और सभी का चयन करना अनिवार्य होगा. इसी तरह BSc (बायोलॉजी) में 12 विषय संयोजन दिए गए हैं, जिनका चयन भी सभी उम्मीदवारों को करना होगा. हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि अंतिम रूप से कौन-सा विषय संयोजन मिलेगा, यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. आवेदन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें. इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (JPG/JPEG फॉर्मेट) और यदि लागू हो तो EWS, OBC, SC या ST श्रेणी का केंद्रीय प्रारूप में जारी वैध प्रमाणपत्र शामिल है. आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.यह भी पढ़ें - UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द 15 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा मौका विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल अपडेट, कोर्स चयन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 ही है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में जो छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी की वजह से मौका न छूटे. ऐसे करें आवेदन सबसे पहले समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर प्रोफाइल अपडेट करें. फिर दूसरे चरण में अपने पसंदीदा प्रोग्राम का चयन करें और ऑनलाइन फीस जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें. यह भी पढ़ें - IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

Jul 7, 2026 - 10:30
 0
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

अगर आप 12वीं के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए BA और BEd समेत ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

विश्वविद्यालय ने इस बार दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसे दो चरणों में बांटा है. पहले चरण में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी. इसके बाद दूसरे चरण में पसंदीदा कोर्स का चयन कर आवेदन शुल्क जमा करना होगा. दोनों चरणों की सभी प्रक्रियाएं 15 जुलाई तक पूरी करनी होंगी.

BA में मिलेंगे कई विषय चुनने के विकल्प

विश्वविद्यालय ने इस बार BA कोर्स के लिए 83 विषय संयोजन (Subject Combinations) उपलब्ध कराए हैं. इनमें से अभ्यर्थियों को कम से कम 40 विकल्प चुनने होंगे. वहीं BSc (मैथमेटिक्स) में कुल 14 विषय संयोजन हैं और सभी का चयन करना अनिवार्य होगा. इसी तरह BSc (बायोलॉजी) में 12 विषय संयोजन दिए गए हैं, जिनका चयन भी सभी उम्मीदवारों को करना होगा. हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि अंतिम रूप से कौन-सा विषय संयोजन मिलेगा, यह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

आवेदन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास तैयार रखें. इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर (JPG/JPEG फॉर्मेट) और यदि लागू हो तो EWS, OBC, SC या ST श्रेणी का केंद्रीय प्रारूप में जारी वैध प्रमाणपत्र शामिल है. आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें - UPSC परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, AI से की फॉर्मों की जांच, 569 उम्मीदवारों के आवेदन हुए रद्द

15 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल अपडेट, कोर्स चयन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 ही है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में जो छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह है कि अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी की वजह से मौका न छूटे.

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर प्रोफाइल अपडेट करें. फिर दूसरे चरण में अपने पसंदीदा प्रोग्राम का चयन करें और ऑनलाइन फीस जमा करें. आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें - IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow