इरफान पठान ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, बोले- 'छोटी टीमों को देख बब्बर शेर बन जाता है...'
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह तो बना ली है. हालांकि इसके बाद एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान की इस जीत पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर पाकिस्तान आगबबूला हो जाएगा. नामीबिया पर जीत के बाद आया बयान पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 रन से मुकाबला अपने नाम किया. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग- तीनों ही मोर्चों पर टीम मजबूत नजर आई. इसी जीत के दम पर पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. मैच के बाद कमेंट्री के दौरान इरफान पठान ने कहा कि पाकिस्तान लोअर रैंकिंग टीमों के खिलाफ बहुत मजबूत टीम साबित होती है. उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि कई क्रिकेट फैंस इसे पाकिस्तान के प्रदर्शन पर तंज के तौर पर देख रहे हैं. बड़ी टीमों के खिलाफ क्यों बदल जाता है खेल? अगर पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट के सफर पर नजर डालें तो टीम ने अब तक नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन जब उनका सामना भारत से हुआ, तो टीम को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि पाकिस्तान की जीत के बावजूद उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि छोटी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान शानदार खेल दिखाता है, लेकिन मजबूत विपक्ष के सामने वही लय बरकरार नहीं रख पाता है. सुपर-8 में होगा असली इम्तिहान अब पाकिस्तान के सामने सुपर-8 में असली चुनौती आने वाली है. इस राउंड में टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से होगा. ये तीनों टीमें बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और मैच पलटने की क्षमता रखती हैं. 21 फरवरी से शुरू हो रहे सुपर-8 मुकाबलों में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम छोटी टीमों के खिलाफ जैसा प्रदर्शन करती है, वैसा ही खेल मजबूत विपक्ष के सामने भी दिखा पाती है या नहीं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सुपर-8 में अपनी जगह तो बना ली है. हालांकि इसके बाद एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकिस्तान की इस जीत पर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर पाकिस्तान आगबबूला हो जाएगा.
नामीबिया पर जीत के बाद आया बयान
पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 रन से मुकाबला अपने नाम किया. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग- तीनों ही मोर्चों पर टीम मजबूत नजर आई. इसी जीत के दम पर पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है.
मैच के बाद कमेंट्री के दौरान इरफान पठान ने कहा कि पाकिस्तान लोअर रैंकिंग टीमों के खिलाफ बहुत मजबूत टीम साबित होती है. उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि कई क्रिकेट फैंस इसे पाकिस्तान के प्रदर्शन पर तंज के तौर पर देख रहे हैं.
बड़ी टीमों के खिलाफ क्यों बदल जाता है खेल?
अगर पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट के सफर पर नजर डालें तो टीम ने अब तक नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की है, लेकिन जब उनका सामना भारत से हुआ, तो टीम को एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
यही वजह है कि पाकिस्तान की जीत के बावजूद उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि छोटी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान शानदार खेल दिखाता है, लेकिन मजबूत विपक्ष के सामने वही लय बरकरार नहीं रख पाता है.
सुपर-8 में होगा असली इम्तिहान
अब पाकिस्तान के सामने सुपर-8 में असली चुनौती आने वाली है. इस राउंड में टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों से होगा. ये तीनों टीमें बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और मैच पलटने की क्षमता रखती हैं.
21 फरवरी से शुरू हो रहे सुपर-8 मुकाबलों में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम छोटी टीमों के खिलाफ जैसा प्रदर्शन करती है, वैसा ही खेल मजबूत विपक्ष के सामने भी दिखा पाती है या नहीं.
What's Your Reaction?