इग्नू में निकली प्रोफेसर समेत 43 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

इग्नू ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 43 पदों पर आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में की जाएगी. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2026/एसीडी जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 है. हालांकि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन के 30 दिन बाद तक फॉर्म की हार्ड  जमा करा सकते हैं.  प्रोफेसर समेत इन पदों पर हो रही भर्ती इग्नू की इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट,  प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल है. नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर के 21 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद शामिल हैं. किस कैटेगरी के कितने पद? इस भर्ती में 12 जनरल कैटेगरी के पद, 15 ओबीसी के पद, 8 एससी के पद, 5 एसटी और 3 पीडब्ल्यूबीडी के पद शामिल है. यह भर्ती 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में संबंधित विषयों के अनुसार की जाएगी. उम्मीदवारों की नियुक्ति सीधी भर्ती के आधार पर होगी. इसके लिए स्क्रीनिंग के बाद गठित सिलेक्शन कमिटी की ओर से इंटरव्यू कराया जाएगा.  कितनी मिलेगी सैलरी?  इन पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किया गया है. प्रोफेसर पद एकेडमिक लेवल 14 में है, जिसमें सैलरी 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक बताई गई है. वहीं एसोसिएट प्रोफेसर का पद एकेडमिक लेवल 13 ए में है और सैलरी 1,31,400 से 2,17,100 रुपये हैं. वही असिस्टेंट प्रोफेसर एकेडमिक लेवल 10 में है, जिसमें 57,700 से 1,82,400 तक सैलरी दी जाएगी.  ये भी पढ़ें-NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट 2026, nbe.edu.in पर चेक करें स्कोरकार्ड कौन है इन पदों के लिए एलिजिबल?  इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय और पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस होना चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और एक्सपीरियंस की शर्तें अलग-अलग होगी. इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने पद और सब्जेक्ट से जुड़ी एलिजिबिलिटी भी चेक करने की सलाह दी गई है.  ऐसे कर सकते हैं आवेदन  आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले इग्नू के ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.  इसके बाद फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और योग्यता चेक करें.  अब अपनी पर्सनल डिटेल और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन सही ढंग से भरें.  आवेदन के साथ सभी डाक्यूमेंट्स अब ऑनलाइन अपलोड करें.  इसके बाद ऑनलाइन फीस का पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें.  लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें.  वहीं अब ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की स्व-सत्यापित कॉपियां लगाकर डाक के माध्यम से एकेडमी कोऑर्डिनेशन डिवीजन को भी भेजना होगा. हार्ड कॉपी 30 अक्टूबर 2026 तक पहुंच जानी चाहिए. उम्मीदवारों को यह हार्ड कॉपी शैक्षणिक समन्वय प्रभाग इग्नू, मैदान गढ़ी नई दिल्ली-110068 पर भेजनी होगी. ये भी पढ़ें-बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय और पटना में मिली मंजूरी

Sep 25, 2026 - 06:30
 0
इग्नू में निकली प्रोफेसर समेत 43 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

इग्नू ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 43 पदों पर आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में की जाएगी. इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2026/एसीडी जारी किया गया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2026 है. हालांकि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशन के 30 दिन बाद तक फॉर्म की हार्ड  जमा करा सकते हैं. 

प्रोफेसर समेत इन पदों पर हो रही भर्ती

इग्नू की इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट,  प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल है. नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोफेसर के 21 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद शामिल हैं.

किस कैटेगरी के कितने पद?

इस भर्ती में 12 जनरल कैटेगरी के पद, 15 ओबीसी के पद, 8 एससी के पद, 5 एसटी और 3 पीडब्ल्यूबीडी के पद शामिल है. यह भर्ती 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में संबंधित विषयों के अनुसार की जाएगी. उम्मीदवारों की नियुक्ति सीधी भर्ती के आधार पर होगी. इसके लिए स्क्रीनिंग के बाद गठित सिलेक्शन कमिटी की ओर से इंटरव्यू कराया जाएगा. 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

इन पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किया गया है. प्रोफेसर पद एकेडमिक लेवल 14 में है, जिसमें सैलरी 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक बताई गई है. वहीं एसोसिएट प्रोफेसर का पद एकेडमिक लेवल 13 ए में है और सैलरी 1,31,400 से 2,17,100 रुपये हैं. वही असिस्टेंट प्रोफेसर एकेडमिक लेवल 10 में है, जिसमें 57,700 से 1,82,400 तक सैलरी दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट 2026, nbe.edu.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

कौन है इन पदों के लिए एलिजिबल? 

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय और पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस होना चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और एक्सपीरियंस की शर्तें अलग-अलग होगी. इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने पद और सब्जेक्ट से जुड़ी एलिजिबिलिटी भी चेक करने की सलाह दी गई है. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

  • आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले इग्नू के ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर नोटिफिकेशन और योग्यता चेक करें. 
  • अब अपनी पर्सनल डिटेल और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन सही ढंग से भरें. 
  • आवेदन के साथ सभी डाक्यूमेंट्स अब ऑनलाइन अपलोड करें. 
  • इसके बाद ऑनलाइन फीस का पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें. 
  • वहीं अब ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की स्व-सत्यापित कॉपियां लगाकर डाक के माध्यम से एकेडमी कोऑर्डिनेशन डिवीजन को भी भेजना होगा. हार्ड कॉपी 30 अक्टूबर 2026 तक पहुंच जानी चाहिए. उम्मीदवारों को यह हार्ड कॉपी शैक्षणिक समन्वय प्रभाग इग्नू, मैदान गढ़ी नई दिल्ली-110068 पर भेजनी होगी.

ये भी पढ़ें-बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय और पटना में मिली मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow