इंस्टाग्राम पर मिले, हुआ प्यार, की शादी और फिर हत्या..., बेंगलुरु के शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 25 साल के युवक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने इसे करंट लगने से हादसे में हुई मौत का रूप देने की कोशिश की. मामले की सूचना मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आरोपी ने अपराध भी स्वीकार कर लिया है. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत कम्मार और मृतका रेशमा की मुलाकात करीब नौ महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. कुछ वक्त बातचीत और रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. रेशमा की शादी पहले सुरेंद्र नाम के एक शख्स से हो चुकी थी, जिनकी शादी के कुछ समय के बाद ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी. रेशमा और सुरेंद्र की एक 15 साल की बेटी भी है. वहीं, प्रशांत पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन है और राज्य के बल्लारी जिले के हु‍वीना हदगली का रहने वाला है, जबकि रेशमा हेब्बागोडी के मरगोंदनहल्ली में रहती थी. प्रशांत ने क्यों की रेशमा की हत्या? हालांकि, प्रशांत और रेशमा की शादी जान-पहचान होने के कई महीनों के बाद हुई थी, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन कभी सुखद नहीं रहा. प्रशांत को शक था कि रेशमा का किसी और से संबंध है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसी शक और झगड़े के चलते आरोपी पति ने गुस्से में आकर रेशमा की हत्या कर दी. मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा, ‘प्रशांत को रेशमा के चरित्र पर शुरुआत से ही शक था. वह अक्सर उस पर किसी और के साथ संबंध होने का आरोप लगाता था और उससे लड़ाई-झगड़े करता था. ऐसा ही एक झगड़ा बुधवार (15 अक्टूबर, 2025) को भी हुआ. लेकिन इस बार प्रशांत ने रेशमा पर हमला कर दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.’ उन्होंने कहा, ‘आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने के लिए रेशमा के शव को बाथरूम में रखा और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए बाल्टी में पानी भरा, वॉटर हीटर चालू किया और शव वहीं छोड़ दिया ताकि यह इलेक्ट्रिक शॉक से हुई दुर्घटना लगे.’ कैसे हुआ मामले का खुलासा? इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब रेशमा की बेटी ने स्कूल से लौटकर बाथरूम में अपनी मां को बेहोश पाया और मदद के लिए अपनी दादी को बुलाया. इसके बाद रेशमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढे़ंः ‘सनातनियों से बनाएं दूरी...’, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने RSS के प्रभाव को लेकर दी चेतावनी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 25 साल के युवक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति ने इसे करंट लगने से हादसे में हुई मौत का रूप देने की कोशिश की. मामले की सूचना मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आरोपी ने अपराध भी स्वीकार कर लिया है.
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रशांत कम्मार और मृतका रेशमा की मुलाकात करीब नौ महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी. कुछ वक्त बातचीत और रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी.
रेशमा की शादी पहले सुरेंद्र नाम के एक शख्स से हो चुकी थी, जिनकी शादी के कुछ समय के बाद ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी. रेशमा और सुरेंद्र की एक 15 साल की बेटी भी है. वहीं, प्रशांत पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन है और राज्य के बल्लारी जिले के हुवीना हदगली का रहने वाला है, जबकि रेशमा हेब्बागोडी के मरगोंदनहल्ली में रहती थी.
प्रशांत ने क्यों की रेशमा की हत्या?
हालांकि, प्रशांत और रेशमा की शादी जान-पहचान होने के कई महीनों के बाद हुई थी, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन कभी सुखद नहीं रहा. प्रशांत को शक था कि रेशमा का किसी और से संबंध है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसी शक और झगड़े के चलते आरोपी पति ने गुस्से में आकर रेशमा की हत्या कर दी.
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा, ‘प्रशांत को रेशमा के चरित्र पर शुरुआत से ही शक था. वह अक्सर उस पर किसी और के साथ संबंध होने का आरोप लगाता था और उससे लड़ाई-झगड़े करता था. ऐसा ही एक झगड़ा बुधवार (15 अक्टूबर, 2025) को भी हुआ. लेकिन इस बार प्रशांत ने रेशमा पर हमला कर दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.’
उन्होंने कहा, ‘आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने के लिए रेशमा के शव को बाथरूम में रखा और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए बाल्टी में पानी भरा, वॉटर हीटर चालू किया और शव वहीं छोड़ दिया ताकि यह इलेक्ट्रिक शॉक से हुई दुर्घटना लगे.’
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब रेशमा की बेटी ने स्कूल से लौटकर बाथरूम में अपनी मां को बेहोश पाया और मदद के लिए अपनी दादी को बुलाया. इसके बाद रेशमा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढे़ंः ‘सनातनियों से बनाएं दूरी...’, कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने RSS के प्रभाव को लेकर दी चेतावनी
What's Your Reaction?