इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार (22 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए रिटायरमेंट की जानकारी दी. इंग्लिश टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले वुड ने बताया कि मेडिकल सलाह पर उन्होंने यह फैसला किया. बार-बार चोटिल होने वाले इंग्लिश गेंदबाज ने कहा कि अब टेस्ट और 50 ओवर क्रिकेट उनके लिए नहीं रह गया है.  36 साल के मार्क वुड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 146 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उनका करियर 11 साल का रहा, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप और 4 एशेज खिताब जीते. उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था.  इंजरी और मेडिकल सलाह पर क्या बोले मार्क वुड  वुड ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लेने का फैसला किया है. पिछले साल को देखते हुए शायद यह कोई हैरानी की बात न हो, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर यह बिल्कुल सही समय लग रहा है."           View this post on Instagram                       A post shared by Mark Wood (@mawood33) आगे इंजरी और मेडिकल सलाह को लेकर वुड ने लिखा, "मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना करने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं. दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया. मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50-ओवर का क्रिकेट खेलना अब संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया." इंग्लैंड के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान वुड ने आगे लिखा "इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है. मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना खेलने पर बहुत खुश होता है. दुनिया भर में घूमना, शानदार लोगों से मिलना और बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना- ये सब करके मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं, क्योंकि मैंने वही किया है जिससे मुझे प्यार है." मार्क वुड का अंतर्राष्ट्रीय करियर  वुड ने अपने करियर में 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए. बाकी वनडे में उन्होंने 80 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करते हुए वुड ने 54 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.45 की रही.    यह भी पढे़ं: अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार

Sep 22, 2026 - 16:30
 0
इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार (22 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए रिटायरमेंट की जानकारी दी. इंग्लिश टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले वुड ने बताया कि मेडिकल सलाह पर उन्होंने यह फैसला किया. बार-बार चोटिल होने वाले इंग्लिश गेंदबाज ने कहा कि अब टेस्ट और 50 ओवर क्रिकेट उनके लिए नहीं रह गया है. 

36 साल के मार्क वुड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 146 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उनका करियर 11 साल का रहा, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप और 4 एशेज खिताब जीते. उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. 

इंजरी और मेडिकल सलाह पर क्या बोले मार्क वुड 

वुड ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लेने का फैसला किया है. पिछले साल को देखते हुए शायद यह कोई हैरानी की बात न हो, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर यह बिल्कुल सही समय लग रहा है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mark Wood (@mawood33)

आगे इंजरी और मेडिकल सलाह को लेकर वुड ने लिखा, "मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना करने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं. दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया. मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50-ओवर का क्रिकेट खेलना अब संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया."

इंग्लैंड के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

वुड ने आगे लिखा "इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है. मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना खेलने पर बहुत खुश होता है. दुनिया भर में घूमना, शानदार लोगों से मिलना और बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना- ये सब करके मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं, क्योंकि मैंने वही किया है जिससे मुझे प्यार है."

मार्क वुड का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वुड ने अपने करियर में 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए. बाकी वनडे में उन्होंने 80 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करते हुए वुड ने 54 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.45 की रही. 

 

यह भी पढे़ं: अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ 'गोल्डन डक' का हुए शिकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow