इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

Pakistan Fielding Coach Shane Mcdermott Resignation: एक तरफ ECB ने ब्रेंडन मैक्कुलम को हेड कोच पद से बर्खास्त कर दिया है. क्रिकेट जगत इस झटके से उबर भी नहीं पाया था, तभी पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमोट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शेन पिछले करीब एक साल से पाक टीम के फील्डिंग कोच पद पर बने हुए थे. शेन मैकडरमोट का इस्तीफा इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ दिन बाद पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है. वहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उसके बाद टीम इंग्लैंड टूर पर जाएगी, लेकिन कोच शेन मैकडरमोट टीम के साथ नहीं होंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टूर पर मंसूर अमजद पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे. अमजद पाकिस्तान की अंडर-19 टीम और पाकिस्तान शाहीन्स के फील्डिंग कोच रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे किसी कारण का खुलासा नहीं किया है कि शेन मैकडरमोट ने इस्तीफा क्यों दिया, लेकिन यह चिंता का विषय जरूर है क्योंकि पिछले कुछ सालों में लगातार विदेशी कोच पाक टीम में आते-जाते रहे हैं. यह भी पढ़ें: ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के? क्या-क्या फैसले लिए गए गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था, जबकि फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन भी उन विदेशी कोचों में शामिल रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टाफ में अपने पद से खुद हटे थे. बता दें कि साल 2025 में पाकिस्तान टीम से जुड़ने से पहले शेन मैकडरमोट तीन साल तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम में सहायक फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे. उससे पहले 3 साल तक वो श्रीलंका क्रिकेट टीम में सहायक फील्डिंग कोच के पद पर थे. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो उसका कैरेबियाई दौरा 25 जुलाई-6 अगस्त तक चलेगा. यह भी पढ़ें: 'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Jul 13, 2026 - 01:30
 0
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

Pakistan Fielding Coach Shane Mcdermott Resignation: एक तरफ ECB ने ब्रेंडन मैक्कुलम को हेड कोच पद से बर्खास्त कर दिया है. क्रिकेट जगत इस झटके से उबर भी नहीं पाया था, तभी पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमोट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शेन पिछले करीब एक साल से पाक टीम के फील्डिंग कोच पद पर बने हुए थे.

शेन मैकडरमोट का इस्तीफा इसलिए चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ दिन बाद पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है. वहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उसके बाद टीम इंग्लैंड टूर पर जाएगी, लेकिन कोच शेन मैकडरमोट टीम के साथ नहीं होंगे.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टूर पर मंसूर अमजद पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे. अमजद पाकिस्तान की अंडर-19 टीम और पाकिस्तान शाहीन्स के फील्डिंग कोच रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे किसी कारण का खुलासा नहीं किया है कि शेन मैकडरमोट ने इस्तीफा क्यों दिया, लेकिन यह चिंता का विषय जरूर है क्योंकि पिछले कुछ सालों में लगातार विदेशी कोच पाक टीम में आते-जाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के? क्या-क्या फैसले लिए गए

गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी ने हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था, जबकि फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकन भी उन विदेशी कोचों में शामिल रहे हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टाफ में अपने पद से खुद हटे थे.

बता दें कि साल 2025 में पाकिस्तान टीम से जुड़ने से पहले शेन मैकडरमोट तीन साल तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम में सहायक फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे. उससे पहले 3 साल तक वो श्रीलंका क्रिकेट टीम में सहायक फील्डिंग कोच के पद पर थे. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो उसका कैरेबियाई दौरा 25 जुलाई-6 अगस्त तक चलेगा.

यह भी पढ़ें:

'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow