आसमान में थम गई सांसें! फ्यूल कम होते ही अकासा एयर फ्लाइट में मचा हड़कंप, ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
Akasa Air Flight: बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1503 में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में कम ईंधन बचने की स्थिति पैदा हो गई. हालात को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. हालांकि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की यह फ्लाइट बोइंग 737 MAX 8 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-YAJ) थी, जिसमें कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. पायलट ने जारी किया PAN PAN कॉल जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को रात करीब 8:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. इसी दौरान विमान में ईंधन का स्तर कम होने लगा. स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने “PAN PAN” कॉल जारी किया और एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर क्लियरेंस मांगी. पायलट ने अनुरोध किया कि विमान को एक ही प्रयास में लैंडिंग की अनुमति दी जाए, ताकि ईंधन की कमी के बीच सुरक्षित तरीके से विमान उतारा जा सके. ये भी पढ़ें: 'जब मैं पहली बार बना था सीएम...', भावुक हुए सिद्धारमैया, बोले- आलाकमान को दी जुबान, अब करेंगे सम्मान ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी पायलट की ओर से कम ईंधन की सूचना मिलने के बाद रात 9:02 बजे एटीसी ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए. रात 9:04 बजे रनवे के आसपास क्रैश फायर टेंडर और आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गईं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. सुरक्षित उतरा विमान, टला बड़ा हादसा अकासा एयर का विमान रात 9:21 बजे रनवे 09 पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. लैंडिंग के एक मिनट बाद पायलट ने एटीसी को जानकारी दी कि सभी ऑपरेशन सामान्य हैं और किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत नहीं है. इसके बाद विमान टैक्सी करते हुए बे-10 तक पहुंचा, जहां रात 9:29 बजे उसे पार्क किया गया. स्थिति सामान्य होने के बाद एटीसी ने रात 9:30 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पूरी घटना के दौरान सभी सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान नहीं हुआ. विमान की लैंडिंग के बाद तीन यात्रियों ने लखनऊ में ही फ्लाइट छोड़ दी. वहीं विमान को बाद में रात में भुवनेश्वर के लिए रवाना किए जाने की तैयारी की गई.
Akasa Air Flight: बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1503 में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान में कम ईंधन बचने की स्थिति पैदा हो गई. हालात को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. हालांकि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और बड़ा हादसा टल गया.
अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयर की यह फ्लाइट बोइंग 737 MAX 8 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-YAJ) थी, जिसमें कुल 194 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.
पायलट ने जारी किया PAN PAN कॉल
जानकारी के मुताबिक, भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण विमान को रात करीब 8:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया. इसी दौरान विमान में ईंधन का स्तर कम होने लगा. स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने “PAN PAN” कॉल जारी किया और एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर क्लियरेंस मांगी. पायलट ने अनुरोध किया कि विमान को एक ही प्रयास में लैंडिंग की अनुमति दी जाए, ताकि ईंधन की कमी के बीच सुरक्षित तरीके से विमान उतारा जा सके.
ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
पायलट की ओर से कम ईंधन की सूचना मिलने के बाद रात 9:02 बजे एटीसी ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए. रात 9:04 बजे रनवे के आसपास क्रैश फायर टेंडर और आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गईं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.
सुरक्षित उतरा विमान, टला बड़ा हादसा
अकासा एयर का विमान रात 9:21 बजे रनवे 09 पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. लैंडिंग के एक मिनट बाद पायलट ने एटीसी को जानकारी दी कि सभी ऑपरेशन सामान्य हैं और किसी अतिरिक्त सहायता की जरूरत नहीं है. इसके बाद विमान टैक्सी करते हुए बे-10 तक पहुंचा, जहां रात 9:29 बजे उसे पार्क किया गया. स्थिति सामान्य होने के बाद एटीसी ने रात 9:30 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली.
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पूरी घटना के दौरान सभी सुरक्षा मानकों और इमरजेंसी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. किसी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान नहीं हुआ. विमान की लैंडिंग के बाद तीन यात्रियों ने लखनऊ में ही फ्लाइट छोड़ दी. वहीं विमान को बाद में रात में भुवनेश्वर के लिए रवाना किए जाने की तैयारी की गई.
What's Your Reaction?