'आप इसके हकदार हैं...', WPL चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने RCB और स्मृति मंधना को यूं दी बधाई

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. विराट कोहली ने टीम और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप इस जीत की हकदार हैं. कोहली आरसीबी मेंस टीम के लिए खेलते हैं, जानिए उन्होंने बधाई देते हुए क्या लिखा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए ये लगातार 3 साल में तीसरी ट्रॉफी है. 2024 में आरसीबी महिला टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. 2025 में आरसीबी की मेंस टीम ने अपना पहला खिताब जीता, ये विराट कोहली का भी पहला आईपीएल खिताब था. अब लगातार तीसरे साल आरसीबी चैंपियन बनी है. विराट कोहली ने यूं दी बधाई विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की ट्रॉफी लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा, "फिर से चैंपियन. आरसीबी का झंडा ऊंचा लहराते हुए और कुछ ऐसा जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं. स्मृति मंधाना और पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. आप लोग इसके हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें."           View this post on Instagram                       A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) WPL 2026 फाइनल में क्या कुछ हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की कमाल पारी खेली थी. लौरा वोलवार्ड (44) और लिजेल ली (37) ने भी अच्छी पारी खेली.  आरसीबी की शुरुआत खराब हुई थी, ग्रेस हैरिस (9) दूसरे ही ओवर में आउट हो गई थी. लेकिन उसके बाद आई जॉर्जिया वोल ने स्मृति मंधाना के साथ तेज गति से पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई. जॉर्जिया ने 54 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए. अंतिम समय में स्मृति मंधाना के विकेट गिरने के बाद दिल्ली के लिए कुछ उम्मीद जगी थी. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. राधा यादाव का कैच ड्राप करना दिल्ली को भारी पड़ा, अंतिम ओवर में आरसीबी ने लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की.

Feb 6, 2026 - 13:30
 0
'आप इसके हकदार हैं...', WPL चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने RCB और स्मृति मंधना को यूं दी बधाई

महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा खिताब जीत लिया है. विराट कोहली ने टीम और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आप इस जीत की हकदार हैं. कोहली आरसीबी मेंस टीम के लिए खेलते हैं, जानिए उन्होंने बधाई देते हुए क्या लिखा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए ये लगातार 3 साल में तीसरी ट्रॉफी है. 2024 में आरसीबी महिला टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. 2025 में आरसीबी की मेंस टीम ने अपना पहला खिताब जीता, ये विराट कोहली का भी पहला आईपीएल खिताब था. अब लगातार तीसरे साल आरसीबी चैंपियन बनी है.

विराट कोहली ने यूं दी बधाई

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर आरसीबी महिला टीम की ट्रॉफी लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा, "फिर से चैंपियन. आरसीबी का झंडा ऊंचा लहराते हुए और कुछ ऐसा जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं. स्मृति मंधाना और पूरी टीम और मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई. आप लोग इसके हकदार हैं, इसमें कोई शक नहीं. इस पल का आनंद लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

WPL 2026 फाइनल में क्या कुछ हुआ

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 203 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की कमाल पारी खेली थी. लौरा वोलवार्ड (44) और लिजेल ली (37) ने भी अच्छी पारी खेली. 

आरसीबी की शुरुआत खराब हुई थी, ग्रेस हैरिस (9) दूसरे ही ओवर में आउट हो गई थी. लेकिन उसके बाद आई जॉर्जिया वोल ने स्मृति मंधाना के साथ तेज गति से पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई. जॉर्जिया ने 54 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 79 रन बनाए. अंतिम समय में स्मृति मंधाना के विकेट गिरने के बाद दिल्ली के लिए कुछ उम्मीद जगी थी.

स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 12 चौकों की मदद से 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. राधा यादाव का कैच ड्राप करना दिल्ली को भारी पड़ा, अंतिम ओवर में आरसीबी ने लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow