आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
दिवाली के मौके पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देती हैं. आमतौर पर इन गिफ्ट में मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट वाउचर या दूसरे घरेलू सामान शामिल होते हैं. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर iPhone 16 गिफ्ट किया है. हर फोन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है. कर्मचारियों को मिला सरप्राइजदरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी का है. जिसे कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में कर्मचारियों की टेबल पर रिबन से सजाए गए iPhone 16 के बॉक्स रखे दिखाई दे रहे हैं. फोन अलग-अलग कलर का है. इनमें सफेद, हरा, नीला और काला रंग शामिल हैं. View this post on Instagram A post shared by Financersaab (@financersaab2.0) इस वीडियो के आखिर में कुछ महिला कर्मचारी हैं जो अपने हाथों में नए फोन लेकर खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं. कंपनी ने वीडियो के साथ फनी कैप्शन में लिखा, 'No competition. आपको क्या मिला?' वायरल हो रहा वीडियोकंपनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने इसे देखा और कई यूजर्स ने कंपनी के इस कदम की तारीफ की. कुछ लोगों ने मजाक में कंपनी से पूछा कि क्या वहां नौकरी के लिए कोई जगह खाली है. कोई कह रहा है कि इस कंपनी में नौकरी दिलवा दो, तो वहीं कोई कह रहा है कि यहां वेकेंसी खाली है क्या. तो वहीं कई लोगों का तो ये भी कहना है कि उनकी कंपनी तो केवल मिठाई देकर खुश हो जाती है. हालांकि कई लोगों को इस वीडियो पर भरोसा भी नहीं हो रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि ये फेक वीडियो है. तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वायरल होने की स्ट्रैटेजी है. असलियत क्या है ये तो कोई नहीं जानता. लेकिन फिर भी कंपनी की ये पहल कर्मचारियों के लिए वाकई काबिल-ए-तारीफ है. ये भी पढ़ें: धनतेरस-दीवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली के मौके पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देती हैं. आमतौर पर इन गिफ्ट में मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट वाउचर या दूसरे घरेलू सामान शामिल होते हैं. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर iPhone 16 गिफ्ट किया है. हर फोन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है.
कर्मचारियों को मिला सरप्राइज
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी का है. जिसे कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में कर्मचारियों की टेबल पर रिबन से सजाए गए iPhone 16 के बॉक्स रखे दिखाई दे रहे हैं. फोन अलग-अलग कलर का है. इनमें सफेद, हरा, नीला और काला रंग शामिल हैं.
View this post on Instagram
इस वीडियो के आखिर में कुछ महिला कर्मचारी हैं जो अपने हाथों में नए फोन लेकर खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं. कंपनी ने वीडियो के साथ फनी कैप्शन में लिखा, 'No competition. आपको क्या मिला?'
वायरल हो रहा वीडियो
कंपनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने इसे देखा और कई यूजर्स ने कंपनी के इस कदम की तारीफ की. कुछ लोगों ने मजाक में कंपनी से पूछा कि क्या वहां नौकरी के लिए कोई जगह खाली है. कोई कह रहा है कि इस कंपनी में नौकरी दिलवा दो, तो वहीं कोई कह रहा है कि यहां वेकेंसी खाली है क्या. तो वहीं कई लोगों का तो ये भी कहना है कि उनकी कंपनी तो केवल मिठाई देकर खुश हो जाती है.
हालांकि कई लोगों को इस वीडियो पर भरोसा भी नहीं हो रहा है. कई लोग कह रहे हैं कि ये फेक वीडियो है. तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वायरल होने की स्ट्रैटेजी है. असलियत क्या है ये तो कोई नहीं जानता. लेकिन फिर भी कंपनी की ये पहल कर्मचारियों के लिए वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
ये भी पढ़ें: धनतेरस-दीवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
What's Your Reaction?