आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी किए गए वीडियो पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखी हैं और देर रात जारी किए गए वीडियो को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. आधी रात को जारी इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें." राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार इन तीन मांगों को पूरा करे. इनमें पहली और मुख्य मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा.  राहुल गांधी की दूसरी मांग है संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर, उनका कहना है कि जिन्होंने भी छात्रों को पीटा है उन सभी को सजा दी जाए. राहुल गांधी की तीसरी मांग है कि सरकार इन छात्रों से माफी मांगे. इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे. Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video. 1. Sack Pradhan.2. Punish those who beat students.3. ⁠Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर क्या कहापीएम मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि अधिकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर मसौदा तय कर लिया है और उन्होंने मुझे ये सौंप भी दिया है. इस पर आज शुक्रवार (24 जुलाई) को कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट मंत्रियों के साथ सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार से संसद में चल रहे मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, उस दौरान संबंधित बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का काम किया जाएगा.  इससे पहले पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बार-बार हिंसक होने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है. उन्होंने ऐलान किया है कि पेपर लीक में जो भी शामिल हैं, उन्हें अदालत से तुरंत और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है. अब उन्होंने बताया कि इस पर अमल भी हो रहा है.  ये भी पढ़ें सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'

Jul 24, 2026 - 10:30
 0
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी किए गए वीडियो पर लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने सरकार के सामने प्रमुखता से तीन मांगें रखी हैं और देर रात जारी किए गए वीडियो को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मिस्टर मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. आधी रात को जारी इस बेकार वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें." राहुल गांधी ने आगे कहा कि सरकार इन तीन मांगों को पूरा करे. इनमें पहली और मुख्य मांग है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. 

राहुल गांधी की दूसरी मांग है संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर, उनका कहना है कि जिन्होंने भी छात्रों को पीटा है उन सभी को सजा दी जाए. राहुल गांधी की तीसरी मांग है कि सरकार इन छात्रों से माफी मांगे. इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए थे.

फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर क्या कहा
पीएम मोदी ने अपने वीडियो में कहा कि अधिकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर मसौदा तय कर लिया है और उन्होंने मुझे ये सौंप भी दिया है. इस पर आज शुक्रवार (24 जुलाई) को कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट मंत्रियों के साथ सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार से संसद में चल रहे मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, उस दौरान संबंधित बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का काम किया जाएगा. 

इससे पहले पीएम मोदी ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बार-बार हिंसक होने को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा था कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है. उन्होंने ऐलान किया है कि पेपर लीक में जो भी शामिल हैं, उन्हें अदालत से तुरंत और कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है. अब उन्होंने बताया कि इस पर अमल भी हो रहा है. 

ये भी पढ़ें

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow