आज 5 साल की हो गई विराट और अनुष्का की बेटी, जानें किंग कोहली की बेटी के 'रहस्यमयी' नाम का मतलब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देश की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है, जिनके के लिए 11 जनवरी का दिन खास है. इसी दिन दोनों पहली बार माता-पिता बने थे, अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया. इस जोड़ें ने उनका नाम वामिका रखा. आज वामिका कोहली अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, वह 5 साल की हो गई. इस जोड़े ने बेटी का नाम खास कारणों से चुना, जिसके बारे में यहां बताया गया है. वामिका कोहली का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था. ये खबर कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही, क्योंकि दुनिया के स्टार क्रिकेटर पिता बने थे. देशभर से उनके लिए शुभकामनाएं आईं. इसके बाद सभी कोहली की बेटी की तस्वीर देखने को उत्सुक थे, उनके बारे में जानना चाहते थे. तब भी कोहली और अनुष्का ने इस खबर की जानकारी देते हुए उनकी प्राइवेसी का ध्यान देने की अपील की थी. उन्होंने मीडिया और लोगों से भी अपील की कि उनकी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश न करें और इसे शेयर भी न करें. वामिका नाम का अर्थ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खास कारणों से बेटी का नाम वामिका रखा. ये नाम हिंदू पुराणों से लिया गया. वामिका नाम मां दुर्गा के एक स्वरुप का माना जाता है. ये भगवान शिव के सौम्य व संरक्षक स्वरुप वामदेव से भी प्रेरित माना जाता है. मां पार्वती के रूप में मां दुर्गा को भगवान शिव का आधा स्वरूप माना जाता है. इस कारण शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहते हैं. इस स्वरुप में मां दुर्गा शरीर के बाएं हिस्से में हैं. इस वजह से उन्हें वामिका कहा जाता है. 2024 में दूसरी बार पिता बने कोहली अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी, 2024 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा गया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ अब लंदन शिफ्ट हो चुके हैं. अभी कोहली भारत में ही हैं, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं.

Jan 11, 2026 - 16:30
 0
आज 5 साल की हो गई विराट और अनुष्का की बेटी, जानें किंग कोहली की बेटी के 'रहस्यमयी' नाम का मतलब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा देश की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है, जिनके के लिए 11 जनवरी का दिन खास है. इसी दिन दोनों पहली बार माता-पिता बने थे, अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया. इस जोड़ें ने उनका नाम वामिका रखा. आज वामिका कोहली अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, वह 5 साल की हो गई. इस जोड़े ने बेटी का नाम खास कारणों से चुना, जिसके बारे में यहां बताया गया है.

वामिका कोहली का जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया था. ये खबर कई दिनों तक सुर्खियों में बनी रही, क्योंकि दुनिया के स्टार क्रिकेटर पिता बने थे. देशभर से उनके लिए शुभकामनाएं आईं. इसके बाद सभी कोहली की बेटी की तस्वीर देखने को उत्सुक थे, उनके बारे में जानना चाहते थे. तब भी कोहली और अनुष्का ने इस खबर की जानकारी देते हुए उनकी प्राइवेसी का ध्यान देने की अपील की थी. उन्होंने मीडिया और लोगों से भी अपील की कि उनकी बेटी की तस्वीर लेने की कोशिश न करें और इसे शेयर भी न करें.

वामिका नाम का अर्थ

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खास कारणों से बेटी का नाम वामिका रखा. ये नाम हिंदू पुराणों से लिया गया. वामिका नाम मां दुर्गा के एक स्वरुप का माना जाता है. ये भगवान शिव के सौम्य व संरक्षक स्वरुप वामदेव से भी प्रेरित माना जाता है. मां पार्वती के रूप में मां दुर्गा को भगवान शिव का आधा स्वरूप माना जाता है. इस कारण शिव को अर्द्धनारीश्वर भी कहते हैं. इस स्वरुप में मां दुर्गा शरीर के बाएं हिस्से में हैं. इस वजह से उन्हें वामिका कहा जाता है.

2024 में दूसरी बार पिता बने कोहली

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी, 2024 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा गया. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ अब लंदन शिफ्ट हो चुके हैं. अभी कोहली भारत में ही हैं, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow