आज से अगले 3 दिन तक बैंक में रहेगी छुट्टी, ब्रांच विजिट करने से पहले एक बार RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डालें नजर

Bank Holiday: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, सिर्फ शनिवार को छोड़कर आज से अगले तीन दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर एक नजर डालना जरूरी है ताकि उसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग की जा सके. बता दें कि ये छुट्टियां RBI की लिस्ट पर आधारित हैं. RBI बैंक की छुट्टियों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटता है:- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां- इसका मतलब उन सरकारी छुट्टियों से है, जिनमें बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैं जैसे कि होली, दिवाली, क्रिसमस, गणेश चतुर्थी, ईद वगैरह. इनका असर चेक क्लियरिंग और ब्रांच-बेस्ड बैंकिंग पर पड़ता है.  RTGS की छुट्टियां-  इसके तहत आने वाली छुट्टियां त्योहारों और परंपराओं के आधार पर राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इस दौरान बैंक ब्रांच बंद रहते हैं, लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं. RTGS हॉलिडे वाले दिन ब्रांच में रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं होते. बैंक अकाउंट्स की क्लोजिंग- हर साल 1 अप्रैल का दिन अकाउंट क्लोजर के रूप में मनाया जाता है. चूंकि इस दिन से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है इसलिए बैंक कर्मचारी पिछले वित्तीय वर्ष के हिसाब-किताब को पूरा करने में काम में व्यस्त रहते हैं इसलिए बैंक खुला रहने के बावजूद काउंटर पर सेवा देने के लिए कोई नहीं रहता. कब-कब बैंक में रहेगी छुट्टी?  18 फरवरी- सिक्किम में लोसर त्योहार के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसे तिब्बती नए साल का पहला दिन माना जाता है. सिक्किम के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक हमेशा की तरह काम करेंगे.  19 फरवरी- महाराष्ट्र में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे. 20 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे की वजह से बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चालू रहेगा. 22 फरवरी- रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इस तरह से कुल 4 दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा. ऑनलाइन बैंकिंग की लें मदद हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, UPI ऐप्स की मदद ले सकते हैं. NEFT या RTGS के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकता है. इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. कैश निकालने के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल बैंकिंग की मदद से चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट की रिक्वेस्ट,अकाउंट अपडेट और पिन सेट वगैरह कर सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या लोन एप्लिकेशन जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच के खुलने तक का इंतजार करना होगा.   ये भी पढ़ें: डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ पर पहुंची करेंसी सर्कुलेशन; SBI रिपोर्ट में खुलासा, जानें डिटेल 

Feb 18, 2026 - 09:30
 0
आज से अगले 3 दिन तक बैंक में रहेगी छुट्टी, ब्रांच विजिट करने से पहले एक बार RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डालें नजर

Bank Holiday: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, सिर्फ शनिवार को छोड़कर आज से अगले तीन दिन तक बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट पर एक नजर डालना जरूरी है ताकि उसी हिसाब से अपने काम की प्लानिंग की जा सके. बता दें कि ये छुट्टियां RBI की लिस्ट पर आधारित हैं.

RBI बैंक की छुट्टियों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटता है:-

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां- इसका मतलब उन सरकारी छुट्टियों से है, जिनमें बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैं जैसे कि होली, दिवाली, क्रिसमस, गणेश चतुर्थी, ईद वगैरह. इनका असर चेक क्लियरिंग और ब्रांच-बेस्ड बैंकिंग पर पड़ता है. 

RTGS की छुट्टियां-  इसके तहत आने वाली छुट्टियां त्योहारों और परंपराओं के आधार पर राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इस दौरान बैंक ब्रांच बंद रहते हैं, लेकिन डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं. RTGS हॉलिडे वाले दिन ब्रांच में रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट ट्रांजैक्शन प्रोसेस नहीं होते.

बैंक अकाउंट्स की क्लोजिंग- हर साल 1 अप्रैल का दिन अकाउंट क्लोजर के रूप में मनाया जाता है. चूंकि इस दिन से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है इसलिए बैंक कर्मचारी पिछले वित्तीय वर्ष के हिसाब-किताब को पूरा करने में काम में व्यस्त रहते हैं इसलिए बैंक खुला रहने के बावजूद काउंटर पर सेवा देने के लिए कोई नहीं रहता.

कब-कब बैंक में रहेगी छुट्टी? 

18 फरवरी- सिक्किम में लोसर त्योहार के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसे तिब्बती नए साल का पहला दिन माना जाता है. सिक्किम के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक हमेशा की तरह काम करेंगे. 

19 फरवरी- महाराष्ट्र में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे.

20 फरवरी- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में स्टेट डे की वजह से बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, दूसरे राज्यों में बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से चालू रहेगा.

22 फरवरी- रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इस तरह से कुल 4 दिनों तक बैंकिंग सर्विस पर असर पड़ेगा.

ऑनलाइन बैंकिंग की लें मदद

हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, UPI ऐप्स की मदद ले सकते हैं. NEFT या RTGS के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकता है. इसके अलावा, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. कैश निकालने के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल बैंकिंग की मदद से चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट की रिक्वेस्ट,अकाउंट अपडेट और पिन सेट वगैरह कर सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट या लोन एप्लिकेशन जैसे कामों के लिए आपको ब्रांच के खुलने तक का इंतजार करना होगा.  

ये भी पढ़ें:

डिजिटल पेमेंट के दौर में भी 40 लाख करोड़ पर पहुंची करेंसी सर्कुलेशन; SBI रिपोर्ट में खुलासा, जानें डिटेल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow