आज सुबह 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ विजय, राहुल गांधी भी होंगे शामिल, किन पार्टियों ने दिया समर्थन?

अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. विजय को सरकार बनाने के लिए शनिवार को चौथी बार में राज्यपाल से मंजूरी मिली. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) को कई छोटे दलों ने सपोर्ट किया है, जिसके बाद 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. विजय ने टीवीके के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल को 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा.  विजय को किन पार्टियों से मिला समर्थन? विदुथलाई चिरुथाइगल काची, सीपीआई, सीपीआई एम, और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने गठबंधन सरकार के गठन के लिए टीवीके प्रमुख को बिना शर्त समर्थन दिया है. विजय 59 सालों में तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ियन मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और वो अकेले ही शपथ लेंगे. इस बीच मंत्रिमंडल के आकार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ कितने मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. 1 हफ्ते में राज्यपाल से 4 बार मुलाकात शनिवार को विजय की राज्यपाल से एक सप्ताह के भीतर चौथी मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने सरकार बनाने का निमंत्रण मांगा. विधायकों से आवश्यक समर्थन पत्र न मिलने के कारण वो 2 बार फेल हुए. तमिलनाडु में कई दिनों की गहन बातचीत के बाद राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई, जब डीएमके के सहयोगियों ने आखिरकार विजय को समर्थन दिया और 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने में मदद की. हालांकि गठबंधन के पास केवल 120 विधायकों का बहुमत है. 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़े थे विजय बहुमत मिलने के बाद टीवीके के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गईं. 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने डीएमके के सहयोगी दलों, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था.  विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है. उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी. टीवीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं. इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है.  ये भी पढ़ें  West Bengal: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

May 10, 2026 - 10:30
 0
आज सुबह 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ विजय, राहुल गांधी भी होंगे शामिल, किन पार्टियों ने दिया समर्थन?

अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. विजय को सरकार बनाने के लिए शनिवार को चौथी बार में राज्यपाल से मंजूरी मिली. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) को कई छोटे दलों ने सपोर्ट किया है, जिसके बाद 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. विजय ने टीवीके के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल को 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा. 

विजय को किन पार्टियों से मिला समर्थन?

विदुथलाई चिरुथाइगल काची, सीपीआई, सीपीआई एम, और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने गठबंधन सरकार के गठन के लिए टीवीके प्रमुख को बिना शर्त समर्थन दिया है. विजय 59 सालों में तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ियन मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और वो अकेले ही शपथ लेंगे. इस बीच मंत्रिमंडल के आकार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ कितने मंत्रियों को शामिल किया जाएगा.

1 हफ्ते में राज्यपाल से 4 बार मुलाकात

शनिवार को विजय की राज्यपाल से एक सप्ताह के भीतर चौथी मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने सरकार बनाने का निमंत्रण मांगा. विधायकों से आवश्यक समर्थन पत्र न मिलने के कारण वो 2 बार फेल हुए. तमिलनाडु में कई दिनों की गहन बातचीत के बाद राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई, जब डीएमके के सहयोगियों ने आखिरकार विजय को समर्थन दिया और 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करने में मदद की. हालांकि गठबंधन के पास केवल 120 विधायकों का बहुमत है.

2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़े थे विजय

बहुमत मिलने के बाद टीवीके के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम रह गईं. 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी ने डीएमके के सहयोगी दलों, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था. 

विजय ने दो विधानसभा सीटों से जीत हासिल की है. उन्हें एक सीट खाली करनी होगी, जिससे टीवीके की सीटों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी. टीवीके के सहयोगी दलों में कांग्रेस के 5 विधायक, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के 2-2 विधायक शामिल हैं. इन सबको जोड़कर विधानसभा में गठबंधन की कुल संख्या 120 पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें 

West Bengal: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow