आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल

अगर आज के दिन बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें. सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन छुट्टियों को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है. यहां से आप जान सकते हैं कि किन- किन शहरों में आज बैंक की छुट्टी रहने वाली है और साथ ही साथ जानेंगे कि कल के लिए क्या अपडेट है. आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?19 अक्टूबर को महानवमी, दुर्गा पूजा, आयुध पूजा फेस्टिवल के लिए बैंक में छुट्टी रहने वाली है. हालांकि, ये छुट्टी देशभर में हो, ये जरूरी नहीं है. छुट्टियां खासतौर से असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में है.  अगर आप दिल्ली या किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो अपने बैंक की स्थानीय छुट्टी लिस्ट जरूर देख लें. त्योहारों की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होती है. बैंक बंद होने पर कौन से काम होंगे?बैंक शाखा बंद होने पर भी कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम की मदद से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और कैश निकालने जैसे काम कर सकते हैं. हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक शाखा में केवाईसी अपडेट, लॉकर इस्तेमाल करने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे कामों के लिए शाखा जाना पड़ सकता है. ऐसे काम छुट्टी वाले दिन अटक सकते हैं या अगले वर्किंग डे तक टल सकते हैं. कल भी बंद रहेंगे बैंक?20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर भी देश के ज्यादातर बैंक में छुट्टी रहेगी. हालांकि, कुछ केंद्रों पर अलग व्यवस्था हो सकती है. इसलिए लगातार दो दिन बैंक का काम करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर के बैंक में जाकर छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें.  बैंक जाने से पहले RBI की राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट या अपनी बैंक शाखा से जानकारी लेना सबसे सही रहता है. इससे आपका समय बचेगा और जरूरी काम के लिए दोबारा बैंक नहीं जाना पड़ेगा. आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट

Oct 19, 2026 - 12:30
 0
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल

अगर आज के दिन बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें. सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि और दुर्गा पूजा के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन छुट्टियों को लेकर लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है.

यहां से आप जान सकते हैं कि किन- किन शहरों में आज बैंक की छुट्टी रहने वाली है और साथ ही साथ जानेंगे कि कल के लिए क्या अपडेट है.

आज किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे?
19 अक्टूबर को महानवमी, दुर्गा पूजा, आयुध पूजा फेस्टिवल के लिए बैंक में छुट्टी रहने वाली है. हालांकि, ये छुट्टी देशभर में हो, ये जरूरी नहीं है. छुट्टियां खासतौर से असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में है. 

अगर आप दिल्ली या किसी दूसरे शहर में रहते हैं तो अपने बैंक की स्थानीय छुट्टी लिस्ट जरूर देख लें. त्योहारों की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होती है.

बैंक बंद होने पर कौन से काम होंगे?
बैंक शाखा बंद होने पर भी कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम की मदद से पैसे ट्रांसफर करने, बिल भरने और कैश निकालने जैसे काम कर सकते हैं.

हालांकि, चेक क्लियरेंस, बैंक शाखा में केवाईसी अपडेट, लॉकर इस्तेमाल करने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे कामों के लिए शाखा जाना पड़ सकता है. ऐसे काम छुट्टी वाले दिन अटक सकते हैं या अगले वर्किंग डे तक टल सकते हैं.

कल भी बंद रहेंगे बैंक?
20 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी के अवसर पर भी देश के ज्यादातर बैंक में छुट्टी रहेगी. हालांकि, कुछ केंद्रों पर अलग व्यवस्था हो सकती है. इसलिए लगातार दो दिन बैंक का काम करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर के बैंक में जाकर छुट्टियों के बारे में जरूर जान लें. 

बैंक जाने से पहले RBI की राज्यवार बैंक हॉलिडे लिस्ट या अपनी बैंक शाखा से जानकारी लेना सबसे सही रहता है. इससे आपका समय बचेगा और जरूरी काम के लिए दोबारा बैंक नहीं जाना पड़ेगा.

आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow