अमेरिका में पढ़ाई के लिए तो मिल जाएगा एजुकेशन लोन, लेकिन रहने-खाने का खर्चा जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत से हर साल बड़ी संख्या में स्टूंडेंट्स शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाते हैं. इनमें से पढ़ाई के लिए एक हॉटस्पॉट अमेरिका भी है. जहां कई नामी यूनिवर्सिटी हैं, भारत से हर साल छात्र-छात्राएं यहां पढ़ाई के लिए जाते हैं. कुछ छात्र एजुकेशन लोन के जरिए अमेरिका पढ़ाई के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है वहां खाने-पीने, रहने यानि कॉस्ट ऑफ लिविंग कितनी है. पढ़ाई से इतर कितना पैसा खर्च होते है, आइए जानते हैं... अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा खर्चे का सामना रहने पर करना पड़ता है. चाहे आप यूनिवर्सिटी का हॉस्टल चुनें या फिर खुद का अपार्टमेंट लें, दोनों ही विकल्प महंगे हैं. इसके बाद खाने, ट्रैवल, किताबों, कपड़ों और इंटरनेट जैसी बेसिक ज़रूरतों पर भी अच्छा-खासा खर्च करना पड़ता है. कई छात्र अपने खर्चे पूरे करने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करते हैं. अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब के काफी अवसर मिल जाते हैं, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च कुछ हद तक मैनेज कर पाते हैं. ये हैं खर्चे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पढ़ाई के दौरान किताबें और स्टडी मटेरियल जरूरी होते हैं. अमेरिका में इन पर सालाना 900 से 2000 डॉलर तक का खर्च आ सकता है. लोकल ट्रांसपोर्ट या छोटी दूरी की ट्रेवलिंग पर सालाना 300 से 700 डॉलर तक खर्च हो जाता है. अगर आप किसी बड़े शहर में पढ़ रहे हैं तो यह खर्च और बढ़ सकता है. सबसे बड़ा खर्च यही है. अमेरिका में रहने का खर्च सालाना 9,800 से 11,100 डॉलर तक पहुंच जाता है. अगर आप बड़े शहरों जैसे न्यूयॉर्क, बॉस्टन या लॉस एंजेलिस में पढ़ रहे हैं, तो यह खर्च और भी ज्यादा होगा. केवल बिजली का बिल ही हर महीने 100 से 150 डॉलर तक आता है. अगर आप अपार्टमेंट में रह रहे हैं तो यह खर्च अलग से मैनेज करना होगा. कैंपस के अंदर खाने का खर्च लगभग 250 डॉलर प्रति माह होता है. लेकिन अगर आप कैंपस के बाहर रहते हैं तो यह खर्च 400 से 600 डॉलर प्रति माह तक जा सकता है. बाहर खाने की आदत हो तो खर्च और बढ़ जाएगा. फोन का रिचार्ज लगभग 50 डॉलर महीना और इंटरनेट का खर्च 45 से 50 डॉलर महीना आता है. हेल्थकेयर भी महंगा अमेरिका में हेल्थकेयर बहुत महंगी है, इसलिए छात्रों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी होता है. इस पर सालाना 700 से 1100 डॉलर खर्च होता है. कपड़ों पर औसतन 500 डॉलर सालाना खर्च आ जाता है. इसके अलावा इंटरटेनमेंट, घूमना-फिरना और दोस्तों के साथ बाहर जाने पर भी काफी खर्च हो सकता है.यह भी पढ़ें :भारत या पाकिस्तान किस देश के विदेश मंत्री हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानें किसने कहां से ली है एजुकेशन
भारत से हर साल बड़ी संख्या में स्टूंडेंट्स शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाते हैं. इनमें से पढ़ाई के लिए एक हॉटस्पॉट अमेरिका भी है. जहां कई नामी यूनिवर्सिटी हैं, भारत से हर साल छात्र-छात्राएं यहां पढ़ाई के लिए जाते हैं. कुछ छात्र एजुकेशन लोन के जरिए अमेरिका पढ़ाई के लिए पहुंच जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है वहां खाने-पीने, रहने यानि कॉस्ट ऑफ लिविंग कितनी है. पढ़ाई से इतर कितना पैसा खर्च होते है, आइए जानते हैं...
अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा खर्चे का सामना रहने पर करना पड़ता है. चाहे आप यूनिवर्सिटी का हॉस्टल चुनें या फिर खुद का अपार्टमेंट लें, दोनों ही विकल्प महंगे हैं. इसके बाद खाने, ट्रैवल, किताबों, कपड़ों और इंटरनेट जैसी बेसिक ज़रूरतों पर भी अच्छा-खासा खर्च करना पड़ता है. कई छात्र अपने खर्चे पूरे करने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करते हैं. अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब के काफी अवसर मिल जाते हैं, जिससे छात्र अपनी पढ़ाई और रहने का खर्च कुछ हद तक मैनेज कर पाते हैं.
ये हैं खर्चे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पढ़ाई के दौरान किताबें और स्टडी मटेरियल जरूरी होते हैं. अमेरिका में इन पर सालाना 900 से 2000 डॉलर तक का खर्च आ सकता है. लोकल ट्रांसपोर्ट या छोटी दूरी की ट्रेवलिंग पर सालाना 300 से 700 डॉलर तक खर्च हो जाता है. अगर आप किसी बड़े शहर में पढ़ रहे हैं तो यह खर्च और बढ़ सकता है. सबसे बड़ा खर्च यही है. अमेरिका में रहने का खर्च सालाना 9,800 से 11,100 डॉलर तक पहुंच जाता है. अगर आप बड़े शहरों जैसे न्यूयॉर्क, बॉस्टन या लॉस एंजेलिस में पढ़ रहे हैं, तो यह खर्च और भी ज्यादा होगा.
केवल बिजली का बिल ही हर महीने 100 से 150 डॉलर तक आता है. अगर आप अपार्टमेंट में रह रहे हैं तो यह खर्च अलग से मैनेज करना होगा. कैंपस के अंदर खाने का खर्च लगभग 250 डॉलर प्रति माह होता है. लेकिन अगर आप कैंपस के बाहर रहते हैं तो यह खर्च 400 से 600 डॉलर प्रति माह तक जा सकता है. बाहर खाने की आदत हो तो खर्च और बढ़ जाएगा. फोन का रिचार्ज लगभग 50 डॉलर महीना और इंटरनेट का खर्च 45 से 50 डॉलर महीना आता है.
हेल्थकेयर भी महंगा
अमेरिका में हेल्थकेयर बहुत महंगी है, इसलिए छात्रों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना जरूरी होता है. इस पर सालाना 700 से 1100 डॉलर खर्च होता है. कपड़ों पर औसतन 500 डॉलर सालाना खर्च आ जाता है. इसके अलावा इंटरटेनमेंट, घूमना-फिरना और दोस्तों के साथ बाहर जाने पर भी काफी खर्च हो सकता है.
यह भी पढ़ें :भारत या पाकिस्तान किस देश के विदेश मंत्री हैं ज्यादा पढ़े-लिखे? जानें किसने कहां से ली है एजुकेशन
What's Your Reaction?