अभी इतने साल और खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट; टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आई खुशखबरी

Rohit Sharma Test Retirement: बुधवार, 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Rohit Sharma Test Retirement) ले लिया था. वो साल 2024 में ही टी20 फॉर्मेट को अलविदा (Is Rohit Sharma Retired from T20) कह चुके हैं. अभी अच्छी खबर यह है कि 'हिटमैन' ने ODI फॉर्मेट पर कोई फैसला नहीं सुनाया है. ऐसे में सवाल है कि रोहित कब तक वनडे क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं? इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI Vice Predisent Rajiv Shukla) ने रोहित पर बड़ा बयान जारी किया है. न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा कि रोहित एक महान बल्लेबाज हैं और भारतीय क्रिकेट के प्रति उनका योगदान अतुलनीय रहा है. बता दें कि रोहित अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 19,700 रन बना चुके हैं. BCCI ने दिया बड़ा हिंट रोहित शर्मा के संन्यास पर राजीव शुक्ला ने कहा, "रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है. हम उनकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है. अच्छी बात यह है कि उन्होंने अभी तक पूर्ण रूप से क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है." राजीव शुक्ला ने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि बीसीसीआई आगे उनके अनुभव और टैलेंट का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करेगी. BCCI उपाध्यक्ष ने रोहित को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. चूंकि राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई आगे भी रोहित के अनुभव का फायदा लेती रहेगी, इसे संकेत माना जा सकता है कि 'हिटमैन' अभी लंबे समय तक ODI क्रिकेट में भारतीय टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं. ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा 2027 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रख सकते हैं. उससे अगले साल 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स होने हैं, जिसमें टी20 फॉर्मेट के मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन रोहित पहले ही सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. VIDEO | Here's what BCCI senior vice president Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) said on Rohit Sharma's retirement from Test cricket. “He has made a big contribution to Test cricket. The more we praise him, the less it is. He is a great batsman. The good thing is that he has not yet… pic.twitter.com/MJOyyeUjjo — Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2025 यह भी पढ़ें: रावलपिंडी में ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द; कराची-दोहा और दुबई में खेले जाएंगे बाकी बचे मुकाबले

May 8, 2025 - 19:30
 0
अभी इतने साल और खेलेंगे रोहित शर्मा? BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट; टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आई खुशखबरी

Rohit Sharma Test Retirement: बुधवार, 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Rohit Sharma Test Retirement) ले लिया था. वो साल 2024 में ही टी20 फॉर्मेट को अलविदा (Is Rohit Sharma Retired from T20) कह चुके हैं. अभी अच्छी खबर यह है कि 'हिटमैन' ने ODI फॉर्मेट पर कोई फैसला नहीं सुनाया है. ऐसे में सवाल है कि रोहित कब तक वनडे क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं? इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (BCCI Vice Predisent Rajiv Shukla) ने रोहित पर बड़ा बयान जारी किया है.

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा की टेस्ट रिटायरमेंट पर बयान देते हुए कहा कि रोहित एक महान बल्लेबाज हैं और भारतीय क्रिकेट के प्रति उनका योगदान अतुलनीय रहा है. बता दें कि रोहित अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 19,700 रन बना चुके हैं.

BCCI ने दिया बड़ा हिंट

रोहित शर्मा के संन्यास पर राजीव शुक्ला ने कहा, "रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है. हम उनकी जितनी तारीफ करें उतनी कम है. अच्छी बात यह है कि उन्होंने अभी तक पूर्ण रूप से क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है."

राजीव शुक्ला ने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि बीसीसीआई आगे उनके अनुभव और टैलेंट का भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करेगी. BCCI उपाध्यक्ष ने रोहित को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. चूंकि राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई आगे भी रोहित के अनुभव का फायदा लेती रहेगी, इसे संकेत माना जा सकता है कि 'हिटमैन' अभी लंबे समय तक ODI क्रिकेट में भारतीय टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं.

ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा 2027 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप तक खेलना जारी रख सकते हैं. उससे अगले साल 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स होने हैं, जिसमें टी20 फॉर्मेट के मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन रोहित पहले ही सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

रावलपिंडी में ड्रोन अटैक के बाद PSL मैच रद्द; कराची-दोहा और दुबई में खेले जाएंगे बाकी बचे मुकाबले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow