अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बंगाल के अमतला में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी की तरफ से टिप्पणी आई है. एक तरफ बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने बयान दिया है, तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सामिक  भट्टाचार्य ने बयान दिया है.  यहां एक तरफ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अगर यह अवैध कंस्ट्रक्शन था, तो इसे गिरा देना चाहिए. कोई भी अवैध सट्रक्चर खड़ा नहीं रहना चाहिए.  उन्होंने कहा कि सिर्फ कानूनी कंस्ट्रक्शन ही रहने चाहिए. जब भी टीएमसी सरकार में सत्ता में थी, तो अभिषेक बनर्जी खुद को राजकुमार समझते थे. इसलिए उन्होंने जो चाहा वो किया.  उन्होंने एक ऑफिस बनाया. कोई सही प्लान भी नहीं था. जमीन का मालिकाना हक ही विवादित है.  सुकांत मजूमदार के अलावा बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार अवैध निर्माण को गिरा रही है. सरकार ने सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद ही ये फैसले लिए हैं. अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है, तो वे कोर्ट जा सकते हैं.  यह भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाईदरअसल शनिवार को शुभेंदु सरकार ने ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया. पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को कथित रूप से अवैध बताकर गिराना शुरू कर दिया. यह ऑफिस दक्षिण 24 परगना में  अमतला में अमतला और बरुईपुर रोड पर स्थित था.  जानकारी के मुताबिक, सुबह इस ऑफिस के पास बुलडोजर पहुंचे. उसे गिराया जाने लगा. प्रशासन ने बनर्जी के ऑफिस पर कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था. इसे अवैध बताया गया था. प्रशासन का कहना है कि यह बिल्डिंग बिना अनुमति के बनाई गई थी. बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.  यह भी पढ़ेंः Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप

Jul 19, 2026 - 01:30
 0
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बंगाल के अमतला में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी की तरफ से टिप्पणी आई है. एक तरफ बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने बयान दिया है, तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सामिक  भट्टाचार्य ने बयान दिया है. 

यहां एक तरफ अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर हुई बुलडोजर कार्रवाई पर रिएक्शन देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी एमपी सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अगर यह अवैध कंस्ट्रक्शन था, तो इसे गिरा देना चाहिए. कोई भी अवैध सट्रक्चर खड़ा नहीं रहना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि सिर्फ कानूनी कंस्ट्रक्शन ही रहने चाहिए. जब भी टीएमसी सरकार में सत्ता में थी, तो अभिषेक बनर्जी खुद को राजकुमार समझते थे. इसलिए उन्होंने जो चाहा वो किया.  उन्होंने एक ऑफिस बनाया. कोई सही प्लान भी नहीं था. जमीन का मालिकाना हक ही विवादित है. 

सुकांत मजूमदार के अलावा बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार अवैध निर्माण को गिरा रही है. सरकार ने सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद ही ये फैसले लिए हैं. अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है, तो वे कोर्ट जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई
दरअसल शनिवार को शुभेंदु सरकार ने ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया. पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को कथित रूप से अवैध बताकर गिराना शुरू कर दिया. यह ऑफिस दक्षिण 24 परगना में  अमतला में अमतला और बरुईपुर रोड पर स्थित था. 

जानकारी के मुताबिक, सुबह इस ऑफिस के पास बुलडोजर पहुंचे. उसे गिराया जाने लगा. प्रशासन ने बनर्जी के ऑफिस पर कुछ दिन पहले नोटिस जारी किया था. इसे अवैध बताया गया था. प्रशासन का कहना है कि यह बिल्डिंग बिना अनुमति के बनाई गई थी. बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई. आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. 

यह भी पढ़ेंः Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow