अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो

मेहंदी लगाना वैसे तो एक आर्ट माना जाता है, जिसका हुनर हर किसी के हाथ में नहीं होता है. त्यौहारों के मौसम में लड़कियां या महिलाएं खूब मेहंदी लगवाती हैं. तो वहीं शादियोंमें तो मेहंदी आर्टिस्ट्स की जमकर कमाई होती है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि आने वाले समय में मेहंदी लगाने वालों की नौकरी भी खतरे में है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने बताया है. खतरे में मेहंदी आर्टिस्ट्स की जॉबदरअसल मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई मजेदार वीडियोज और पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला के हाथ पर मशीन से मेहंदी लगाई जा रही है. इस वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. यहां देखें वीडियो: Some more jobs gone ???? pic.twitter.com/jKiUzB8gOA — Harsh Goenka (@hvgoenka) September 9, 2026 ये भी पढ़ें: अंडा, चिकन और दूध क्यों हो रहे महंगे, जेब पर भारी दामों की असली वजह क्या? इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ और नौकरियां जाने वाली हैं'. तो वहीं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपना हाथ मशीन के अंदर रखती है. इसके बाद मशीन उसके हाथ पर एक डिजाइन बना देती है. खास बात ये है कि इस पूरे काम में इंसानी मदद बहुत कम दिखाई देती है. मेहंदी आर्टिस्ट्स के लिए चिंताये वीडियो सामने आते ही सबसे बड़ी चिंता मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट्स के लिए है. क्योंकि मेहंदी लगाना सिर्फ हाथ पर डिजाइन बनाने का काम नहीं है, बल्कि ये एक स्किल और कला है. शादी, त्योहार और दूसरे खास मौकों पर लोग प्रोफेशनल मेहंदी कलाकारों को बुलाते हैं. अगर मशीनें कम समय में और एक जैसी डिजाइन बना सकती हैं, तो कुछ जगहों पर लोग मशीन का इस्तेमाल करना पसंद कर सकते हैं. इससे मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के काम पर असर पड़ने की आशंका है. लोगों की आई मिली-जुली प्रतिक्रियाइस वीडिय पर जनता की मिली- जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों का कहना है कि मेहंदी कलाकारों को मशीन से डरने की जरूरत नहीं है. कई यूजर्स का मानना है कि इससे मेहंदी कलाकारों की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है. तो वहीं कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि हाथ से बनाई गई मेहंदी की खूबसूरती को मशीन पूरी तरह नहीं दोहरा सकती. हाथ से बने डिजाइन में छोटी-छोटी कमियां भी उसकी खूबसूरती और इंसानी स्पर्श का हिस्सा होती हैं. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी मांग, 3.83 फिटमेंट फैक्टर मिला तो सैलरी होगी 69 हजार के पार

Sep 11, 2026 - 02:30
 0
अब मेहंदी लगाने की भी गई नौकरी, हथेली पर मशीनें बनाएंगी डिजाइन, देखें वीडियो

मेहंदी लगाना वैसे तो एक आर्ट माना जाता है, जिसका हुनर हर किसी के हाथ में नहीं होता है. त्यौहारों के मौसम में लड़कियां या महिलाएं खूब मेहंदी लगवाती हैं. तो वहीं शादियोंमें तो मेहंदी आर्टिस्ट्स की जमकर कमाई होती है. लेकिन अब ऐसा लगता है कि आने वाले समय में मेहंदी लगाने वालों की नौकरी भी खतरे में है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने बताया है.

खतरे में मेहंदी आर्टिस्ट्स की जॉब
दरअसल मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अक्सर अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए कई मजेदार वीडियोज और पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला के हाथ पर मशीन से मेहंदी लगाई जा रही है. इस वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है. यहां देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें: अंडा, चिकन और दूध क्यों हो रहे महंगे, जेब पर भारी दामों की असली वजह क्या?

इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ और नौकरियां जाने वाली हैं'. तो वहीं इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपना हाथ मशीन के अंदर रखती है. इसके बाद मशीन उसके हाथ पर एक डिजाइन बना देती है. खास बात ये है कि इस पूरे काम में इंसानी मदद बहुत कम दिखाई देती है.

मेहंदी आर्टिस्ट्स के लिए चिंता
ये वीडियो सामने आते ही सबसे बड़ी चिंता मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट्स के लिए है. क्योंकि मेहंदी लगाना सिर्फ हाथ पर डिजाइन बनाने का काम नहीं है, बल्कि ये एक स्किल और कला है. शादी, त्योहार और दूसरे खास मौकों पर लोग प्रोफेशनल मेहंदी कलाकारों को बुलाते हैं. अगर मशीनें कम समय में और एक जैसी डिजाइन बना सकती हैं, तो कुछ जगहों पर लोग मशीन का इस्तेमाल करना पसंद कर सकते हैं. इससे मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के काम पर असर पड़ने की आशंका है.

लोगों की आई मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडिय पर जनता की मिली- जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों का कहना है कि मेहंदी कलाकारों को मशीन से डरने की जरूरत नहीं है. कई यूजर्स का मानना है कि इससे मेहंदी कलाकारों की नौकरी पर कोई खतरा नहीं है. तो वहीं कई यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि हाथ से बनाई गई मेहंदी की खूबसूरती को मशीन पूरी तरह नहीं दोहरा सकती. हाथ से बने डिजाइन में छोटी-छोटी कमियां भी उसकी खूबसूरती और इंसानी स्पर्श का हिस्सा होती हैं.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी मांग, 3.83 फिटमेंट फैक्टर मिला तो सैलरी होगी 69 हजार के पार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow