अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
नवरात्रि का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. खासकर ऐसे लोग जो गरबा करना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास कोई पार्टनर नहीं है. ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार और मजकिया पोस्ट सामने आया है. इस पोस्ट में गरबा पार्टनर को बाकायदा किराए पर लेने के लिए अलग-अलग पैकेज बताए गए हैं. पोस्ट में सिर्फ साथ गरबा करने की बात नहीं है, बल्कि मैचिंग आउटफिट से लेकर फोटो, रील और घर तक छोड़ने जैसी चीजों को भी पैकेज का हिस्सा बनाया गया है. अब इस पोस्ट को देखकर इंटरनेट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. 1000 रुपये से शुरू हुआ गरबा पार्टनर का पैकेज वायरल पोस्ट में रेंट गरबा पार्टनर लिखा हुआ है, इसके नीचे सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम के तीन पैकेज बताए गए हैं. सिल्वर पैकेज की कीमत 1000 रुपये रखी गई है, जिसमें दो घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स सिखाना क्यूट सेल्फिस शामिल हैं. वहीं 1500 रुपये के गोल्ड पैकेज में चार घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, रील्स और इंस्टाग्राम के लिए फोटो जैसी चीजें दी गई हैं. इसमें पार्टनर के दोस्तों को भाई-भाभी बुलाने का ऑप्शन भी दिया गया है. सबसे महंगा प्लैटिनम पैकेज 2000 रुपये का है, जिसमें पूरे दिन गरबा, डांस मूव्स, दुपट्टा और झुमके संभालने से लेकर गरबा के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ने की बात कही गई है. View this post on Instagram A post shared by Krish Mistry (@krish.mistry_17) यह भी पढ़ें : डिलीवरी बॉय को ग्राहक ने दिया सरप्राइज गिफ्ट- भावुक कर देगा वीडियो पोस्ट पर आए ऐसे मजेदार रिएक्शन इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजाक करने से पीछे नहीं रहे. कई लोगों ने पैकेज की कीमत और उसमें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मजेदार बातें लिखीं. किसी ने मजाक में कहा कि भाई सिल्वर में गरबा, गोल्ड में रिलेशनशिप और प्लैटिनम में शादी भी करवा दो. एक यूजर की तरफ से मजाकिया अंदाज में कहा गया, 2000 में पूरा दिन? ये तो ऑफर चल रहा है. वहीं किसी ने लिखा, मुझे सिर्फ गरबा के स्टेप्स चाहिए, पार्टनर फ्री में मिल सकता है क्या? एक और मजेदार रिएक्शन था, भाई पैकेज में खाना भी जोड़ दो, फिर सोचेंगे. किसी ने लिखा, सिंगल लोगों के लिए नवरात्रि स्पेशल स्कीम आ गई. कुछ लोगों ने इसे देखकर अपने सिंगल दोस्तों को भी टैग करने की बात की, जिससे पोस्ट और भी मजेदार चर्चा का हिस्सा बन गई. यह भी पढ़ें : प्लीज वापस कर दे... दीदी का फोन छीनकर भागा बंदर, रोने लगी लड़की
नवरात्रि का त्योहार आते ही गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है. खासकर ऐसे लोग जो गरबा करना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास कोई पार्टनर नहीं है. ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार और मजकिया पोस्ट सामने आया है. इस पोस्ट में गरबा पार्टनर को बाकायदा किराए पर लेने के लिए अलग-अलग पैकेज बताए गए हैं. पोस्ट में सिर्फ साथ गरबा करने की बात नहीं है, बल्कि मैचिंग आउटफिट से लेकर फोटो, रील और घर तक छोड़ने जैसी चीजों को भी पैकेज का हिस्सा बनाया गया है. अब इस पोस्ट को देखकर इंटरनेट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं.
1000 रुपये से शुरू हुआ गरबा पार्टनर का पैकेज
वायरल पोस्ट में रेंट गरबा पार्टनर लिखा हुआ है, इसके नीचे सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम के तीन पैकेज बताए गए हैं. सिल्वर पैकेज की कीमत 1000 रुपये रखी गई है, जिसमें दो घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स सिखाना क्यूट सेल्फिस शामिल हैं. वहीं 1500 रुपये के गोल्ड पैकेज में चार घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, रील्स और इंस्टाग्राम के लिए फोटो जैसी चीजें दी गई हैं. इसमें पार्टनर के दोस्तों को भाई-भाभी बुलाने का ऑप्शन भी दिया गया है. सबसे महंगा प्लैटिनम पैकेज 2000 रुपये का है, जिसमें पूरे दिन गरबा, डांस मूव्स, दुपट्टा और झुमके संभालने से लेकर गरबा के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ने की बात कही गई है.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें : डिलीवरी बॉय को ग्राहक ने दिया सरप्राइज गिफ्ट- भावुक कर देगा वीडियो
पोस्ट पर आए ऐसे मजेदार रिएक्शन
इस पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजाक करने से पीछे नहीं रहे. कई लोगों ने पैकेज की कीमत और उसमें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मजेदार बातें लिखीं. किसी ने मजाक में कहा कि भाई सिल्वर में गरबा, गोल्ड में रिलेशनशिप और प्लैटिनम में शादी भी करवा दो. एक यूजर की तरफ से मजाकिया अंदाज में कहा गया, 2000 में पूरा दिन? ये तो ऑफर चल रहा है. वहीं किसी ने लिखा, मुझे सिर्फ गरबा के स्टेप्स चाहिए, पार्टनर फ्री में मिल सकता है क्या? एक और मजेदार रिएक्शन था, भाई पैकेज में खाना भी जोड़ दो, फिर सोचेंगे. किसी ने लिखा, सिंगल लोगों के लिए नवरात्रि स्पेशल स्कीम आ गई. कुछ लोगों ने इसे देखकर अपने सिंगल दोस्तों को भी टैग करने की बात की, जिससे पोस्ट और भी मजेदार चर्चा का हिस्सा बन गई.
यह भी पढ़ें : प्लीज वापस कर दे... दीदी का फोन छीनकर भागा बंदर, रोने लगी लड़की
What's Your Reaction?