अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है. आईसीसी का यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. हालांकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. ऐसे में फैंस अब दोनों दिग्गजों को अगली वनडे सीरीज में एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. सितंबर में होगी वापसी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में दोनों की अगली वापसी सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में हो सकती है. इसके बाद नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच वनडे मैच खेलेगी. चार साल बाद होने वाली यह वनडे सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम प्रबंधन इसी दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देना चाहेगा. एशिया कप पर भी रहेगी नजर दिसंबर में श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैचों के लिए भारत आएगी, जबकि जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे भारत का दौरा करेगा. इसके बाद जून 2027 में बांग्लादेश में 50 ओवर के फॉर्मेट में एशिया कप होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली एक और बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. विश्व कप से पहले 14 वनडे मैच वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज को मिलाकर भारत के पास विश्व कप से पहले कम से कम 14 वनडे मैच खेलने का मौका होगा. अगर एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में आयोजित होता है तो मुकाबलों की संख्या और बढ़ जाएगी. ऐसे में हर मैच टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बेहद अहम रहेगा. यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स इस बीच भारत का अगस्त 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा फिलहाल सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें- BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

Jul 22, 2026 - 18:30
 0
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया की नजर अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है. आईसीसी का यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. हालांकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. ऐसे में फैंस अब दोनों दिग्गजों को अगली वनडे सीरीज में एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं.

सितंबर में होगी वापसी

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. ऐसे में दोनों की अगली वापसी सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में हो सकती है. इसके बाद नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच वनडे मैच खेलेगी. चार साल बाद होने वाली यह वनडे सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम प्रबंधन इसी दौरान अपने सर्वश्रेष्ठ कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देना चाहेगा.

एशिया कप पर भी रहेगी नजर

दिसंबर में श्रीलंका की टीम तीन वनडे मैचों के लिए भारत आएगी, जबकि जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे भारत का दौरा करेगा. इसके बाद जून 2027 में बांग्लादेश में 50 ओवर के फॉर्मेट में एशिया कप होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली एक और बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे.

विश्व कप से पहले 14 वनडे मैच

वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज को मिलाकर भारत के पास विश्व कप से पहले कम से कम 14 वनडे मैच खेलने का मौका होगा. अगर एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में आयोजित होता है तो मुकाबलों की संख्या और बढ़ जाएगी. ऐसे में हर मैच टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बेहद अहम रहेगा.

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इस बीच भारत का अगस्त 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा फिलहाल सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस दौरे में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow