‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर शशि थरूर का रिएक्शन वायरल

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में शामिल होने के लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने खास अंदाज में मजाकिया प्रतिक्रिया दी है. उनके इस रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान का खूब खींचा है. शशि थरूर और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा दोनों हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर शामिल हुए, लेकिन दोनों भारतीयों ने कॉन्फ्रेंस में एक साथ मंच साझा नहीं किया. इसी पर रिएक्शन देते हुए शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, ‘अफसोस, साथ में नहीं! (But not together, alas!)’.    But not together, alas! https://t.co/Pny8BG7MmR — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 15, 2026 शशि थरूर के पोस्ट पर लोगों ने भी मजेदार रिएक्शन कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से किए गए इस मजाकिया पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी मजेदारी रिएक्शन्स दिए. एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘आयोजकों ने सही समय पर निक (NICK) ऑफ टाइम में खतरा टाल दिया.’ वहीं, दूसरे यूजर्स ने थरूर की हाजिरजवाबी की तरीफ करते हुए उनको दिल से अभी भी नौजवान करार दिया. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये शायद पहली बार है, जब आप अपना जादू चलाने से चूक गए. निक बहुत लकी है.’ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार-रविवार (14-15 फरवरी, 2026) को इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. भारत के व्यापार, नीति, संस्कृति पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देश की समृद्ध विविधता और इसकी वैश्विक भूमिका पर चर्चा करना था. इस साल इस कॉन्फ्रेंस का थीम ‘The India We Imagine’ रखा गया था. इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया की ग्लोबल अफेयर्स डायरेक्टर महिला कौल के साथ कई प्रमुख हस्तियां वक्ताओं के तौर पर शामिल हुए. इंडिया कॉन्फ्रेंस को लेकर क्या बोले शशि थरूर? हालांकि, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक अन्य X पोस्ट में कहा, ‘कॉन्फ्रेंस में खचाखच भरे सभा में भारत से जुड़े सभी मुद्दों पर उपस्थित लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी देखकर बहुत अच्छा लगा!’ I found the level of interest in our country, and passion for its future, amongst the young people present, to be both inspiring and gratifying. Congratulations to the student organisers (last pic) on doing an extraordinary job! pic.twitter.com/iBQP9kc6VP — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 15, 2026 उन्होंने कहा, ‘वहां मौजूद युवाओं के बीच अपने देश के प्रति गहरी दिलचस्पी और उसके भविष्य को लेकर जुनून देखकर मैं बहुत ज्यादा प्रभावित और संतुष्ट महसूस कर रहा हूं. इस शानदार आयोजन में बेहतरीन काम करने के लिए सभी छात्र आयोजकों को बधाई!’

Feb 15, 2026 - 16:30
 0
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर शशि थरूर का रिएक्शन वायरल

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार (15 फरवरी, 2026) को अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में शामिल होने के लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने खास अंदाज में मजाकिया प्रतिक्रिया दी है. उनके इस रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान का खूब खींचा है.

शशि थरूर और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा दोनों हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता के तौर पर शामिल हुए, लेकिन दोनों भारतीयों ने कॉन्फ्रेंस में एक साथ मंच साझा नहीं किया. इसी पर रिएक्शन देते हुए शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा, ‘अफसोस, साथ में नहीं! (But not together, alas!)’.   

शशि थरूर के पोस्ट पर लोगों ने भी मजेदार रिएक्शन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से किए गए इस मजाकिया पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी काफी मजेदारी रिएक्शन्स दिए. एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘आयोजकों ने सही समय पर निक (NICK) ऑफ टाइम में खतरा टाल दिया.’ वहीं, दूसरे यूजर्स ने थरूर की हाजिरजवाबी की तरीफ करते हुए उनको दिल से अभी भी नौजवान करार दिया. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये शायद पहली बार है, जब आप अपना जादू चलाने से चूक गए. निक बहुत लकी है.’

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार-रविवार (14-15 फरवरी, 2026) को इंडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. भारत के व्यापार, नीति, संस्कृति पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देश की समृद्ध विविधता और इसकी वैश्विक भूमिका पर चर्चा करना था. इस साल इस कॉन्फ्रेंस का थीम ‘The India We Imagine’ रखा गया था. इसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर और यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया की ग्लोबल अफेयर्स डायरेक्टर महिला कौल के साथ कई प्रमुख हस्तियां वक्ताओं के तौर पर शामिल हुए.

इंडिया कॉन्फ्रेंस को लेकर क्या बोले शशि थरूर?

हालांकि, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 की जमकर तारीफ की. उन्होंने एक अन्य X पोस्ट में कहा, ‘कॉन्फ्रेंस में खचाखच भरे सभा में भारत से जुड़े सभी मुद्दों पर उपस्थित लोगों की जबरदस्त दिलचस्पी देखकर बहुत अच्छा लगा!’

उन्होंने कहा, ‘वहां मौजूद युवाओं के बीच अपने देश के प्रति गहरी दिलचस्पी और उसके भविष्य को लेकर जुनून देखकर मैं बहुत ज्यादा प्रभावित और संतुष्ट महसूस कर रहा हूं. इस शानदार आयोजन में बेहतरीन काम करने के लिए सभी छात्र आयोजकों को बधाई!’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow