अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, स्टार गेंदबाज बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यह टेस्ट मैच 9 से 13 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने इस टेस्ट मैच के लिए स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को रेस्ट दिया है. वहीं टीम में तौहीद हृदोय की वापसी हुई है.  अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह टेस्ट मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. जी हां, दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच यूएई में खेला जाएगा. तौहीद हृदोय ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 350 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसी कारण टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है. वहीं टीम में टी20 के माहिर खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज जाकिर अली को भी चुना गया है. टीम सेलेक्शन पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने टीम सिलेक्शन को लेकर कहा, "हमने इस टेस्ट मैच में तस्कीन को आराम देने का फैसला किया है, क्योंकि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए हम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी पूरी सेवाएं लेने की उम्मीद कर रहे हैं. वह अपनी लय पाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं, क्योंकि वह पहले से ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं. हमने अमिते हसन की जगह जाकिर अली को शामिल किया है, क्योंकि उनकी फॉर्म अच्छी है." अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम. यह भी पढ़ें-  वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई खूंखार खिलाड़ी बाहर

Sep 20, 2026 - 08:30
 0
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, स्टार गेंदबाज बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. यह टेस्ट मैच 9 से 13 अक्तूबर के बीच खेला जाएगा. बांग्लादेश ने इस टेस्ट मैच के लिए स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को रेस्ट दिया है. वहीं टीम में तौहीद हृदोय की वापसी हुई है. 

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह टेस्ट मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा. जी हां, दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच यूएई में खेला जाएगा. तौहीद हृदोय ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 350 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसी कारण टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है. वहीं टीम में टी20 के माहिर खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज जाकिर अली को भी चुना गया है.

टीम सेलेक्शन पर क्या बोले चीफ सेलेक्टर?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने टीम सिलेक्शन को लेकर कहा, "हमने इस टेस्ट मैच में तस्कीन को आराम देने का फैसला किया है, क्योंकि हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए हम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी पूरी सेवाएं लेने की उम्मीद कर रहे हैं. वह अपनी लय पाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं, क्योंकि वह पहले से ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं. हमने अमिते हसन की जगह जाकिर अली को शामिल किया है, क्योंकि उनकी फॉर्म अच्छी है."

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी और शोरिफुल इस्लाम.

यह भी पढ़ें- 

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई खूंखार खिलाड़ी बाहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow