अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में स्थित अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को समर्थन देने वालों और पूर्व में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की है. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे कश्मीर घाटी में विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से चलाए गए अभियान के तहत सुरक्षा बलों की तरफ से अब तक 1,000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को हिरासत में लिया गया है. अधिकारी ने घटना के संबंध में दी जानकारी एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने घाटी के सभी 10 जिलों में व्यापक रूप से तलाशी अभियान और छापेमारी शुरू कर दी. अब तक 1,000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लेने के बाद कई स्थानों पर, विशेष रूप से अनंतनाग जिले में, छापेमारी अभियान को और तेज कर दिया गया है. आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी #WATCH | Anantnag, J&K: Family members mourn the loss of Head Constable Ashiq Hussain Qureshi, who sacrificed his life in the line of duty. Head Constable Ashiq Hussain Qureshi, lost his life in a terror attack in Anantnag. pic.twitter.com/d5jG1ZIcw3 — ANI (@ANI) July 22, 2026 अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के रूप में हुई है, जो अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी पर तैनाती के दौरान बुधवार (22 जुलाई, 2026) को दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई. आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे अनंतनाग शहर की घेराबंदी कर दी और हमलावर की तलाश के लिए व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उपराज्यपाल और सीएम ने मृतक के प्रति जताई संवेदना जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और इस हमले को कायराना हरकत करार दिया है. इसके अलावा, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में मारे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है. जम्मू-कश्मीर के DGP ने घटनास्थल का किया दौरा इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिर्दी ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और हालात की समीक्षा की. यह भी पढ़ेंः संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
जम्मू-कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में स्थित अनंतनाग जिले में हुए आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक रूप से कार्रवाई शुरू कर दी है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को समर्थन देने वालों और पूर्व में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे कश्मीर घाटी में विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप से चलाए गए अभियान के तहत सुरक्षा बलों की तरफ से अब तक 1,000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को हिरासत में लिया गया है.
अधिकारी ने घटना के संबंध में दी जानकारी
एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने घाटी के सभी 10 जिलों में व्यापक रूप से तलाशी अभियान और छापेमारी शुरू कर दी. अब तक 1,000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लेने के बाद कई स्थानों पर, विशेष रूप से अनंतनाग जिले में, छापेमारी अभियान को और तेज कर दिया गया है.
आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी
#WATCH | Anantnag, J&K: Family members mourn the loss of Head Constable Ashiq Hussain Qureshi, who sacrificed his life in the line of duty.
Head Constable Ashiq Hussain Qureshi, lost his life in a terror attack in Anantnag. pic.twitter.com/d5jG1ZIcw3 — ANI (@ANI) July 22, 2026
अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के रूप में हुई है, जो अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी पर तैनाती के दौरान बुधवार (22 जुलाई, 2026) को दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई. आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे अनंतनाग शहर की घेराबंदी कर दी और हमलावर की तलाश के लिए व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
उपराज्यपाल और सीएम ने मृतक के प्रति जताई संवेदना
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और इस हमले को कायराना हरकत करार दिया है. इसके अलावा, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आतंकी हमले में मारे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है.
जम्मू-कश्मीर के DGP ने घटनास्थल का किया दौरा
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) वीके बिर्दी ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और हालात की समीक्षा की.
यह भी पढ़ेंः संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
What's Your Reaction?