अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में बैसाख का महीना शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि अखा तीज जिसे अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि, इस पावन तिथि के मौके पर की जाने वाली पूजा, जप-तप, व्रत से कई गुना फल प्राप्त होता है. अक्षय तृतीया के मौके पर न केवल श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, बल्कि सोने की खरीदारी का भी विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि, इस साल यह पावन त्योहार कब मनाया जाएगा और इस दिन किस मुहूर्त में पूजा या सोना खरीदना शुभ रहेगा? गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब? अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ क्यों? हिंदू मान्यताओं के मुताबिक सोना भगवान सूर्य नारायण की सकारात्मक ऊर्जा और देवगुरु बृहस्पति से संबंध रखता है और यह जीवन में सुख-सौभाग्य लाता है. माना जाता है कि, इस दिन बाजार से सोना खरीदकर घर लाने से पूरे वर्ष घर में धन की बारिश होती है. सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जो कि इतना शुभ होता है कि उसमें कोई भी नया काम शुरू करने से या फिर किसी योजना आदि में धन का निवेश करना अत्यंत ही लाभदायक है.  अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे बेहतर मुहूर्त 19 अप्रैल 2026, रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.  सोने की खरीदारी के लिए पहला शुभ मुहूर्त कौन-सा है? अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी करने के लिए पहला शुभ समय 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल 2026 की सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक है.  सोना खरीदने का दूसरा शुभ मुहूर्त? यदि आप 20 अप्रैल 2026 की सुबह सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए सुबह 5.51 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट के बीच का समय अत्यंत शुभ रहने वाला है.  अक्षय तृतीया पर शुभ चौघाड़िया मुहूर्त सुबह सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त- (चर, लाभ, अमृत) सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12.20 मिनट तक. दोपहर को सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त- 19 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 3 बजकर 35 मिनट तक  शाम को सोने की खरीदने के लिए 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 57 मिनट का समय शुभ रहने वाला है.  उषाकाल में सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 4 बजकर 28 मिनट से लेकर 5 बजकर 51 मिनट तक. शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Mar 14, 2026 - 15:30
 0
अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और धन वृद्धि के उपाय!

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में बैसाख का महीना शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि अखा तीज जिसे अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि, इस पावन तिथि के मौके पर की जाने वाली पूजा, जप-तप, व्रत से कई गुना फल प्राप्त होता है.

अक्षय तृतीया के मौके पर न केवल श्रीहरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है, बल्कि सोने की खरीदारी का भी विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि, इस साल यह पावन त्योहार कब मनाया जाएगा और इस दिन किस मुहूर्त में पूजा या सोना खरीदना शुभ रहेगा?

गहने खरीदने और पहनने का शुभ मुहूर्त क्या है? वैदिक ग्रंथों में छिपा है इसका जवाब?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ क्यों?

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक सोना भगवान सूर्य नारायण की सकारात्मक ऊर्जा और देवगुरु बृहस्पति से संबंध रखता है और यह जीवन में सुख-सौभाग्य लाता है. माना जाता है कि, इस दिन बाजार से सोना खरीदकर घर लाने से पूरे वर्ष घर में धन की बारिश होती है.

सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, जो कि इतना शुभ होता है कि उसमें कोई भी नया काम शुरू करने से या फिर किसी योजना आदि में धन का निवेश करना अत्यंत ही लाभदायक है. 

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे बेहतर मुहूर्त 19 अप्रैल 2026, रविवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. 

सोने की खरीदारी के लिए पहला शुभ मुहूर्त कौन-सा है?

अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी करने के लिए पहला शुभ समय 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर 20 अप्रैल 2026 की सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक है. 

सोना खरीदने का दूसरा शुभ मुहूर्त?

यदि आप 20 अप्रैल 2026 की सुबह सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए सुबह 5.51 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट के बीच का समय अत्यंत शुभ रहने वाला है. 

अक्षय तृतीया पर शुभ चौघाड़िया मुहूर्त

सुबह सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त- (चर, लाभ, अमृत) सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12.20 मिनट तक.

दोपहर को सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त- 19 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से लेकर 3 बजकर 35 मिनट तक 

शाम को सोने की खरीदने के लिए 6 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 57 मिनट का समय शुभ रहने वाला है. 

उषाकाल में सोने की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 4 बजकर 28 मिनट से लेकर 5 बजकर 51 मिनट तक.

शनि देव की पूजा में कड़वा तेल और लोहा ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे छिपा है गहरा रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow